झारखंड में 21 मई तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में येलो और ऑरेंज चेतावनी
झारखंड में 21 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी, बारिश, तेज हवा और वज्रपात को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में आगामी 21 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। विभाग ने विशेष रूप से 17 और 18 मई को राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती क्षेत्र शामिल हैं। इनमें धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, रांची और रामगढ़ प्रमुख रूप से शामिल हैं।

राज्य के प्रमुख शहरों का तापमान भी काफी अलग-अलग रहा। रांची में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री रहा। डाल्टनगंज में अधिकतम 44 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बोकारो में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम 26.1 डिग्री रहा, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
