अल्ट्रासाउंड सेवा में लापरवाही पर भड़के प्रखंड प्रमुख, डॉक्टर के खिलाफ शिकायत

अल्ट्रासाउंड सेवा में लापरवाही पर भड़के प्रखंड प्रमुख, डॉक्टर के खिलाफ शिकायत

चाईबासा सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा में कथित लापरवाही को लेकर प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने नाराजगी जताई है। मरीजों की शिकायत के बाद डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है।

पश्चिमी सिंहभूम: जिला स्थित खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सह जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ होनहागा ने सदर अस्पताल चाईबासा में अल्ट्रासाउंड सेवा में कथित लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई है। शुक्रवार को अस्पताल निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की, जहां लोगों ने बताया कि अल्ट्रासाउंड के लिए सुबह से लाइन लगाने के बावजूद डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचने की शिकायत की।

इससे खासकर गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सिद्धार्थ होनहागा ने आरोप लगाया कि अल्ट्रासाउंड के डॉक्टर फूलचंद हांसदा नियमित समय पर अस्पताल नहीं आते, जिसके कारण कई मरीजों की जांच नहीं हो पाती और उन्हें बार-बार अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ता है। मामले को गंभीर बताते हुए उन्होंने डिस्ट्रिक्ट सुपरिटेंडेंट शिव चरण हांसदा को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की। वहीं अस्पताल प्रशासन ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच कर उचित कदम उठाए जाएंगे। सदर अस्पताल की अल्ट्रासाउंड व्यवस्था को लेकर लोगों में लगातार नाराजगी देखी जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

पलामू में ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी और बहनोई पर हत्या का आरोप पलामू में ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी और बहनोई पर हत्या का आरोप
सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से घायल हाथी की मौत, एक सप्ताह तक चला इलाज
पश्चिमी सिंहभूम में भाजपा प्रशिक्षण शिविर शुरू, अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
झारखंड के दो मेडिकल कॉलेजों में MBBS और PG सीटें बढ़ीं, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
भुईयाडीह–मानगो पुल निर्माण का विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण, काम तेज करने के निर्देश
धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, 68 यात्री पकड़े गए
भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, 15 से 20 मई तक झारखंड में होगा धरना-प्रदर्शन
झारखंड में 21 मई तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में येलो और ऑरेंज चेतावनी
रांची में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए सख्त निर्देश
पलामू पुलिस के ‘मुस्कान अभियान’ से 88 गुम मोबाइल बरामद, लोगों को लौटाए गए फोन
नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो युवक ने बुआ की कर दी हत्या, आरोपित गिरफ्तार
अल्ट्रासाउंड सेवा में लापरवाही पर भड़के प्रखंड प्रमुख, डॉक्टर के खिलाफ शिकायत