पलामू पुलिस के ‘मुस्कान अभियान’ से 88 गुम मोबाइल बरामद, लोगों को लौटाए गए फोन
पलामू पुलिस के ‘मुस्कान अभियान’ के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 88 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर संबंधित लोगों को वापस सौंपे गए। मोबाइल मिलने पर लोगों ने खुशी जताई।
Palamu Muskan Abhiyan: पलामू पुलिस की ओर से शुक्रवार को चलाए गए ‘मुस्कान अभियान’ के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए 88 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन संबंधित धारकों को वापस सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने स्वयं कई लोगों को उनके मोबाइल फोन लौटाए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य आम लोगों को राहत पहुंचाना और गुम हुए मोबाइल की त्वरित बरामदगी सुनिश्चित करना है।

पुलिस सभागार में आयोजित मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) राजीव रंजन, राजेश यादव, शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योतिलाल रजवार, चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा, सब इंस्पेक्टर अनिल विद्यार्थी सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
