भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, 15 से 20 मई तक झारखंड में होगा धरना-प्रदर्शन

भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, 15 से 20 मई तक झारखंड में होगा धरना-प्रदर्शन
प्रदेश कार्यालय में बैठक करते भाजपा नेता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी और विफलताओं का आरोप लगाया है। पार्टी ने 15 से 20 मई तक झारखंड में ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई है।

BJP Jharkhand News: राजधानी रांची स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, किसानों के संकट, हालिया प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान, राज्य सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप तथा एसआईआर सहित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में हेमंत सरकार की कथित विफलताओं को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति पर विचार किया गया तथा आगामी आंदोलनों की रूपरेखा तैयार की गई।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राज्य सरकार के किसी भी वादे या दावे पर जनता का भरोसा नहीं रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार केवल घोषणाएं करने में माहिर है, जबकि जमीनी स्तर पर परिणाम दिखाई नहीं देते।

बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पार्टी की मंडल, जिला और कोर ग्रुप स्तर की बैठकें पहले ही पूरी हो चुकी हैं। अब प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के बाद प्राप्त सुझावों के आधार पर आगे की रणनीति और आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य पूरे देश की तरह झारखंड में भी चल रहा है। आयोग ने राजनीतिक दलों से अपने बीएलए-2 कार्यकर्ताओं के नाम और फोटो जिला कार्यालय में जमा करने का आग्रह किया है, जिसे भाजपा ने समय पर पूरा कर लिया है।

गणेश मिश्रा ने बताया कि पार्टी इस प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह सजग है और बीएलए-1 तथा बीएलए-2 स्तर पर प्रशिक्षण की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में कई विसंगतियां हैं, जिन्हें दूर करना आवश्यक है ताकि शुद्ध और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके।

बैठक में किसानों की समस्याओं पर भी गंभीर चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसान प्रभावित हुए हैं। साथ ही सरकार द्वारा घोषित 3200 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी के दावे को भी असफल बताया गया।

प्रदेश महामंत्री ने यह भी बताया कि राज्यभर में प्रखंड स्तर पर स्थानीय समस्याओं को लेकर भाजपा 15 से 20 मई तक विभिन्न तिथियों में एकदिवसीय धरना देगी। इन प्रदर्शनों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सरकार से अपने ही किए गए वादों को पूरा करने की मांग करेगी।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, करमवीर सिंह, राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने सुनी आमजन की फरियाद, त्वरित निष्पादन के निर्देश Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने सुनी आमजन की फरियाद, त्वरित निष्पादन के निर्देश
Chaibasa News: कलेक्ट्रेट के बाहर अधिवक्ताओं की सजगता से रुका जाली दस्तावेजों का कारोबार
पलामू में ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी और बहनोई पर हत्या का आरोप
सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से घायल हाथी की मौत, एक सप्ताह तक चला इलाज
पश्चिमी सिंहभूम में भाजपा प्रशिक्षण शिविर शुरू, अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
झारखंड के दो मेडिकल कॉलेजों में MBBS और PG सीटें बढ़ीं, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
भुईयाडीह–मानगो पुल निर्माण का विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण, काम तेज करने के निर्देश
धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, 68 यात्री पकड़े गए
भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, 15 से 20 मई तक झारखंड में होगा धरना-प्रदर्शन
झारखंड में 21 मई तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में येलो और ऑरेंज चेतावनी
रांची में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए सख्त निर्देश
पलामू पुलिस के ‘मुस्कान अभियान’ से 88 गुम मोबाइल बरामद, लोगों को लौटाए गए फोन