पलामू में ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी और बहनोई पर हत्या का आरोप

पलामू में ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी और बहनोई पर हत्या का आरोप
पलामू में ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत.

पलामू के लेस्लीगंज क्षेत्र में ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पत्नी और बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया है।

पलामू: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव में ससुराल आए 32 वर्षीय साबिर अंसारी की संदिग्ध मौत हो गई। कुन्दरी इलाके में युवक गिरा मिला था। गुरुवार सुबह में उसे इलाज के लिए पहले लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया था, वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में भेज दिया गया था। यहां से रेफर किये जाने पर उसे रांची रिम्स ले जाया जा रहा था, लेकिन पोलपोल में उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने पत्नी और उसके बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया है।

शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम एमएमसीएच में किया गया। पुलिस मामले को स्पष्ट करने के लिए कई स्तरों पर जांच में जुटी है। बताया जाता है कि साबिर अंसारी मंगलवार को बाहर से मजदूरी करके लौटा था। बुधवार को वह ससुराल गया था। एमएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने आए साबिर के मौसेरे भाई सद्दाम हुसैन ने जानकारी दी की साबिर की पत्नी और उसके बहनोई पांकी के अंबाबार निवासी इदरीश अंसारी ने हत्या की है।

उनके बीच अवैध संबंध चल रहा था। इधर जानकारी मिली है कि साबिर अंसारी ने वर्ष 2018 में लव मैरिज की थी। हालांकि उसकी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल आ रहा था। उसके दो बच्चे हैं। उनकी उम्र 4 वर्ष और 6 वर्ष है।

इधर लेस्लीगंज के थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने शुक्रवार को बताया कि मामला संदिग्ध मौत का प्रतीत होता है। कई स्तरों पर जांच की जा रही है। मारपीट कर हत्या कर देने के आरोप पर उन्होंने कहा कि इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। लगाए गए आरोप पर जांच की जा रही है। युवक ने मौत से पहले पुलिस और परिजनों को किसी के द्वारा मारपीट करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी थी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने सुनी आमजन की फरियाद, त्वरित निष्पादन के निर्देश Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने सुनी आमजन की फरियाद, त्वरित निष्पादन के निर्देश
Chaibasa News: कलेक्ट्रेट के बाहर अधिवक्ताओं की सजगता से रुका जाली दस्तावेजों का कारोबार
पलामू में ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी और बहनोई पर हत्या का आरोप
सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से घायल हाथी की मौत, एक सप्ताह तक चला इलाज
पश्चिमी सिंहभूम में भाजपा प्रशिक्षण शिविर शुरू, अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
झारखंड के दो मेडिकल कॉलेजों में MBBS और PG सीटें बढ़ीं, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
भुईयाडीह–मानगो पुल निर्माण का विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण, काम तेज करने के निर्देश
धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, 68 यात्री पकड़े गए
भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, 15 से 20 मई तक झारखंड में होगा धरना-प्रदर्शन
झारखंड में 21 मई तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में येलो और ऑरेंज चेतावनी
रांची में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए सख्त निर्देश
पलामू पुलिस के ‘मुस्कान अभियान’ से 88 गुम मोबाइल बरामद, लोगों को लौटाए गए फोन