Health News
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Pakur News: विश्व स्तनपान सप्ताह: शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मां का दूध अमृत समान
Published On
By Suman Kumari
पाकुड़िया प्रखंड के गणपुरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सरदार जाट ने बताया कि जन्म के एक घंटे के भीतर शिशु को मां का पहला पीला और गाढ़ा दूध अवश्य पिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छह महीने तक केवल मां का दूध ही शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है। Hazaribagh News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना
Published On
By Suman Kumari
हजारीबाग के बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान जच्चा और नवजात की मौत के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने करीब नौ घंटे तक सीएचसी परिसर में धरना दिया। प्रशासन के साथ वार्ता के बाद धरना समाप्त हुआ। चिकित्सा प्रभारी ने मृतक परिवार को सहायता, आउटसोर्सिंग के माध्यम से रोजगार और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। Hazaribagh News: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक के लिए जिला प्रशासन का विशेष रक्तदान अभियान शुरू
Published On
By Susmita Rani
हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 5 अगस्त से 10 दिनों तक स्वैच्छिक रक्तदान अभियान चलाने का निर्णय लिया है। समाहरणालय परिसर में प्रतिदिन रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य दुर्घटना, सर्जरी, थैलेसीमिया, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना है। रांची रिम्स में प्रसवपूर्व आनुवांशिक जांच शुरू, थैलेसीमिया-सिकल सेल की समय पर होगी पहचान
Published On
By Susmita Rani
रांची स्थित रिम्स के जेनेटिक्स एवं जीनोमिक्स विभाग ने प्रसवपूर्व आनुवांशिक जांच के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब गर्भ में पल रहे शिशु में थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्राफी और स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी जैसी गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान संभव होगी। Health News: वंदे भारत बनी जीवनरक्षक, सूरत से अहमदाबाद पहुंचाया गया लाइव हार्ट
Published On
By Mohit Sinha
भारतीय रेलवे ने पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से सूरत से अहमदाबाद तक जीवित हृदय (लाइव हार्ट) को सुरक्षित पहुंचाकर इतिहास रच दिया। हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए समय पर अंग पहुंचाना बेहद चुनौतीपूर्ण था, जिसे रेलवे, आरपीएफ, गुजरात पुलिस और चिकित्सा टीमों के बेहतर समन्वय से सफल बनाया गया। सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
Published On
By Susmita Rani
चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह सिंगारो गांव में मंगलवार सुबह सर्पदंश की दर्दनाक घटना में 14 वर्षीय काजल कुमारी की मौत हो गई। वह खेत में सब्जी तोड़ रही थी, तभी जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। परिजन उसे तत्काल प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, चतरा रेफर किया गया। झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, निजी अस्पतालों की इलाज फीस तय करने के लिए बनेगी एसओपी
Published On
By Mohit Sinha
झारखंड सरकार निजी अस्पतालों में इलाज की मनमानी फीस पर रोक लगाने की तैयारी में है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही आईसीयू सहित विभिन्न उपचारों की दरें तय करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू करेगी। बोरियो सीएचसी में धूल फांक रही लाखों की डेंटल मशीनें, उपकरणों के अभाव में मरीज परेशान, न जांच किट न टेक्नीशियन
Published On
By Mohit Sinha
साहिबगंज जिले के बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाखों रुपये की डेंटल मशीनें खराब पड़ी हैं। कई आवश्यक उपकरणों और प्रशिक्षित डेंटल टेक्नीशियन के अभाव में मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें निजी क्लिनिक जाने की सलाह दी जाती है। पलामू पुलिस लाइन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, मेदांता अस्पताल ने किया पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण
Published On
By Mohit Sinha
पलामू पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर मेदांता अस्पताल, रांची के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों का बीपी, डायबिटीज सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। साहिबगंज सदर अस्पताल में बेड फुल, मरीज स्ट्रेचर और बरामदे में करा रहे इलाज
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज सदर अस्पताल में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के कारण मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। अस्पताल के सभी बेड भर जाने के बाद कई मरीजों का इलाज बरामदे में स्ट्रेचर पर किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में वायरल बुखार, पेट दर्द, उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या में तेजी आई है। पाकुड़िया CHC में भर्ती अज्ञात घायल बच्चे की पहचान नहीं, परिजनों की तलाश में जुटा अस्पताल प्रशासन
Published On
By Mohit Sinha
पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एक अज्ञात घायल बच्चे का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की उम्र लगभग 14 वर्ष है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। अस्पताल प्रशासन और स्थानीय पुलिस बच्चे के परिजनों की तलाश में जुटे हैं। सुश्रुत जयंती पर श्री श्री आयुर्वेद अस्पताल में विशेषज्ञ क्लिनिक की शुरुआत
Published On
By Mohit Sinha
श्री श्री विश्वविद्यालय, कटक के अंतर्गत श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अनुसंधान चिकित्सालय में सुश्रुत जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महर्षि सुश्रुत के शल्य चिकित्सा क्षेत्र में योगदान को याद किया गया। 




