Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण

उपायुक्त कंचन सिंह ने राखियों की गुणवत्ता और सुंदरता की सराहना की

Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण

सिमडेगा में आगामी रक्षाबंधन पर्व को लेकर जेएसएलपीएस के पलाश महिला समूह की ओर से समाहरणालय परिसर के मुख्य गेट के समीप राखी एवं मिठाई का स्टॉल लगाया गया है। उपायुक्त कंचन सिंह ने स्टॉल का अवलोकन कर महिला समूह की सदस्यों द्वारा तैयार की गई विभिन्न प्रकार की हस्तनिर्मित राखियों को देखा। राखियों की गुणवत्ता और आकर्षक डिजाइन देखकर उन्होंने महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। उपायुक्त ने महिलाओं को मेहनत और लगन से काम करते हुए और बेहतर राखियां तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस पहल से महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और अपनी हस्तकला के लिए बाजार उपलब्ध हो रहा है।

सिमडेगा: आगामी रक्षाबंधन पर्व को लेकर समाहरणालय परिसर के मुख्य गेट के समीप जेएसएलपीएस के पलाश महिला समूह की ओर से राखी एवं मिठाई का स्टॉल लगाया गया है। स्टॉल का उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह ने अवलोकन किया।

उन्होंने महिला समूह की दीदियों द्वारा हस्तनिर्मित विभिन्न प्रकार की आकर्षक राखियों को देखा और उनके प्रयासों की सराहना की। राखियों की गुणवत्ता एवं सुंदरता देखकर उपायुक्त काफी प्रसन्न हुईं।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे इसी तरह मेहनत और लगन से कार्य करते हुए इससे भी बेहतर एवं आकर्षक राखियां तैयार करें। इस पहल से महिला समूह की सदस्यों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के साथ-साथ अपनी हस्तकला को बाजार उपलब्ध कराने का अवसर मिल रहा है। मौके पर नजारत उप समाहर्ता-सह-आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़