राखी स्टॉल
समाचार  झारखण्ड  राज्य  सिमडेगा 

Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण

Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण सिमडेगा में आगामी रक्षाबंधन पर्व को लेकर जेएसएलपीएस के पलाश महिला समूह की ओर से समाहरणालय परिसर के मुख्य गेट के समीप राखी एवं मिठाई का स्टॉल लगाया गया है। उपायुक्त कंचन सिंह ने स्टॉल का अवलोकन कर महिला समूह की सदस्यों द्वारा तैयार की गई विभिन्न प्रकार की हस्तनिर्मित राखियों को देखा। राखियों की गुणवत्ता और आकर्षक डिजाइन देखकर उन्होंने महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। उपायुक्त ने महिलाओं को मेहनत और लगन से काम करते हुए और बेहतर राखियां तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस पहल से महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और अपनी हस्तकला के लिए बाजार उपलब्ध हो रहा है।
Read More...

Advertisement