Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामू बाजार स्थित मोबाइल दुकान में हुई थी चोरी

Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामू बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए 54 मोबाइल, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, नकदी सहित सभी सामान बरामद कर लिए। घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल, लोहे का सब्बल और अन्य औजार भी जब्त किए गए हैं। एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि तकनीकी, वैज्ञानिक अनुसंधान और डॉग स्क्वाड की मदद से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

कोडरमा: मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामू बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का कोडरमा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए सामानों की शत-प्रतिशत बरामदगी का दावा किया है। घटना में इस्तेमाल किए गए औजार और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की विशेष अनुसंधान टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर घटना में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Jharkhand Govt Ad
जानकारी के अनुसार, जामू निवासी मोबाइल दुकानदार उमेश कुमार के लिखित आवेदन पर मरकच्चो थाना कांड संख्या 56/26, दिनांक 23 अगस्त 2026 को बीएनएस की धारा 334(2)/303(2) के तहत अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, संदिग्धों से पूछताछ तथा अन्य वैज्ञानिक अनुसंधान किया। जांच के दौरान डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: बीआईटी मेसरा ने डीजीसीए-अनुमोदित ड्रोन पायलट प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के साथ झारखंड में दर्ज की अनूठी उपलब्धि

लगातार जांच और छापेमारी के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी गए सभी सामान बरामद कर लिए गए।

यह भी पढ़ें: Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा

गिरफ्तार आरोपियों में शाहिल खान उर्फ सोनू खान उर्फ सोमुवा खान, आदर्श कुमार, रवि कुमार और सोनू कुमार शामिल हैं। पुलिस इनके पूर्व आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, बरामद सामानों में 31 एंड्रॉयड मोबाइल, 23 कीपैड मोबाइल, 10 ईयरबड्स, तीन स्मार्टवॉच, दो मोटरसाइकिल, पावर एडाप्टर, 3,855 रुपये नकद, लोहे का सब्बल, हेक्सा ब्लेड तथा पिस्तौलनुमा लाइटर शामिल हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़