Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल

जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में आयोजित हुई प्रेस वार्ता

Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल

हजारीबाग में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने केंद्र सरकार से विधेयक वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि खनिजों पर सेस हटाए जाने से झारखंड की स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, पेंशन और मंईयां सम्मान योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। पटेल ने दावा किया कि विधेयक से राज्य को हर वर्ष 15 से 16 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है।

हजारीबाग: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 को केंद्र सरकार द्वारा पारित किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने केंद्र सरकार से खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 को वापस लेने की मांग की।

जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक के तहत खनिजों पर सेस हटाए जाने से झारखंड की कई कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित होंगी। स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, पेंशन तथा मंईयां सम्मान योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पिछले दिनों झारखंड सरकार की एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के कानून से झारखंड सरकार को हर वर्ष करीब 15 से 16 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा। यह संघीय ढांचे पर प्रहार है।

उन्होंने कहा कि खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस की ओर से 27 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता साकेत सौरव, पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी, जिला कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष निसार खान, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, महासचिव दिलीप कुमार रवि एवं विजय कुमार सिंह उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: भटकी बेटी को मिला अपनों का सहारा, कटकमसांडी पुलिस ने छोटी कुमारी को परिवार से मिलाया

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़