Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
(सतगावां कांवड़ पदयात्रा आयोजन)

कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड में सावन माह की अंतिम सोमवारी पर विश्व हिंदू परिषद और समाजसेवी नवयुवकों द्वारा भव्य कांवड़ पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों शिवभक्तों ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ हिस्सा लिया।

कोडरमा: सतगावां प्रखंड में सावन माह की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और समाजसेवी नवयुवकों के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य कांवर पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ भाग लिया। 

श्रद्धालुओं ने महेश्वर धाम सकरी नदी तट घाट और पेट्रो जलप्रपात से पवित्र जल भरा। इसके बाद सभी श्रद्धालु मरचोई मोड़ पर एकत्रित हुए जहां से यात्रा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कांवर यात्रा का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य नीतू कुमारी,मुखिया अनिता देवी,और विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से फीता काटकर किया। 

Jharkhand Govt Ad
गाजे बाजे और शिव भजनों की धुन पर नाचते गाते श्रद्धालुओं का जत्था बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष के साथ आगे बढ़ा। यह यात्रा बासोडीह, समलडीह, रामडीह, नासरगंज, सिहास और खैरा होते हुए ऐतिहासिक घोंडसिमर प्रसिद्ध धाम पहुंची। वहां पहुंचकर शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया तथा अपने परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। शिव मंदिर प्रांगण में पंकज गुप्ता द्वारा कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए मीठे जल की विशेष व्यवस्था की गई थी। 

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह अपने पुलिस बल के साथ पूरी यात्रा के दौरान मुस्तैद रहे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देशानुसार, श्रद्धालुओं की चिकित्सा सेवा के लिए स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम भी यात्रा के साथ तैनात रही। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: बाजार से खरीदी जंगली खुखड़ी खाने के बाद चार बच्चों की बिगड़ी तबीयत

इस भव्य आयोजन में प्रखंड विकास अधिकारी मनोज कुमार रवि, विधायक प्रतिनिधि धनंजय यादव, पंकज कुमार, रणधीर कुमार, अखिलेश कुमार, विक्रम कुमार कृष्णकांत उर्फ फागु लाल और मोनू कुमार प्रवीण कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: सफाई, पेयजल और शौचालय की स्थिति से तय होगी सीबीएसई स्कूलों की रेटिंग

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक