Koderma News: बाजार से खरीदी जंगली खुखड़ी खाने के बाद चार बच्चों की बिगड़ी तबीयत

बाजार से करीब 400 रुपये किलो की दर से खरीदी गई थी बांस की खुखड़ी

Koderma News: बाजार से खरीदी जंगली खुखड़ी खाने के बाद चार बच्चों की बिगड़ी तबीयत

बाजार से घर लाई गई करीब 400 रुपये किलो की खुखड़ी खाने के कुछ देर बाद ही परिवार में हड़कंप मच गया। चार बच्चों और एक महिला को अचानक उल्टी व पेट दर्द की शिकायत हुई। चार बच्चों को तत्काल कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि महिला का घर पर प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।

कोडरमा: जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत मधुवन में बुधवार रात जंगली बांस की खुखड़ी खाने से चार बच्चे और एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद चार बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा में भर्ती कराया गया है। वहीं, महिला का परिजनों ने घर पर ही प्राथमिक उपचार कराया।

सदर अस्पताल में इलाजरत बच्चों में मौसम कुमारी (16), पिता निर्मल यादव, नैतिक कुमार (10), पिता रामानंद यादव, उज्जवल कुमार (10) और सूरज कुमार (12), दोनों पिता निर्मल यादव शामिल हैं। निर्मल यादव ने बताया कि बांस की खुखड़ी को बाजार से करीब 400 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदकर घर लाया गया था।

Jharkhand Govt Ad
खुखड़ी खाने के कुछ समय बाद बच्चों और महिला को उल्टी तथा पेट दर्द की शिकायत होने लगी। इसके बाद बच्चों को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। चिकित्सकों द्वारा बच्चों की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Ranchi News: बीआईटी मेसरा ने डीजीसीए-अनुमोदित ड्रोन पायलट प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के साथ झारखंड में दर्ज की अनूठी उपलब्धि Ranchi News: बीआईटी मेसरा ने डीजीसीए-अनुमोदित ड्रोन पायलट प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के साथ झारखंड में दर्ज की अनूठी उपलब्धि
Palamu News: झामुमो नेता चंदन प्रकाश सिन्हा के भाई वरुण प्रकाश सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
महिला उद्यमियों को मिला बाजार और डिजिटल मंच, तीन दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर का समापन
Ranchi News: झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव में 92 उम्मीदवार, 2,889 मतदाता करेंगे मतदान
Hazaribagh News: रेलवे साइडिंग आपराधिक मामले में बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपी गिरफ्तार
JSSC-CGL चयनित अभ्यर्थियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, प्रोजेक्ट भवन के बाहर धरना
Jamshedpur News: जिला शिक्षा प्रदर्शन समीक्षा रिपोर्ट में पूर्वी सिंहभूम सबसे आगे
बीसीआई चेयरमैन मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग तेज, दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन
Jamshedpur news: तेज बहाव में बहे टीपू खान का शव दो दिन बाद बरामद, मरीन ड्राइव छठ घाट के पास मिला शव
पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में ली अंतिम सांस
Jamshedpur News : ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब के सेवन से अब तक 6 की मौत, 21 अस्पताल में भर्ती