युवाओं को नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी: संतोष गंगवार

लोक भवन में ब्रह्माकुमारी संस्थान के नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

युवाओं को नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी: संतोष गंगवार
राज्यपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

रांची के लोक भवन में आयोजित 'दस करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान' के तहत राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने युवाओं को नशे और ड्रग्स से दूर रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।

रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि नशा केवल किसी व्यक्ति की आदत नहीं, बल्कि उसके स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को प्रभावित करने वाली गंभीर सामाजिक समस्या है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से युवाओं को नशे और ड्रग्स जैसी घातक प्रवृत्तियों से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

राज्यपाल बुधवार को लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित 'दस करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान' के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Jharkhand Govt Ad
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कई दशकों से आध्यात्मिक जागरण, नैतिक मूल्यों के संवर्धन, मानसिक शांति और राजयोग के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में संस्थान का यह अभियान समयानुकूल और सराहनीय पहल है।

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति संयम, आत्मानुशासन और सात्विक जीवन का संदेश देती है। व्यक्ति जब अपने मन पर नियंत्रण स्थापित कर लेता है, तो वह किसी भी प्रकार के व्यसन से स्वयं को दूर रख सकता है। उन्होंने कहा कि ध्यान, योग और सकारात्मक चिंतन व्यक्ति में आत्मविश्वास, इच्छाशक्ति और सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करते हैं तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।

यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC Recruitment Controversy: राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छात्र आंदोलन पर हुई चर्चा

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के 'नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान' का उद्देश्य नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-आंदोलन का स्वरूप देना है। विकसित भारत के निर्माण के लिए आवश्यक है कि देश का युवा शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त हो तथा नशे और मादक पदार्थों से पूरी तरह दूर रहे।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: सीसीएल अरगड़ा क्षेत्र में लगा समाधान शिविर, अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान

राज्यपाल ने कहा कि नशामुक्ति केवल सरकार या किसी एक संस्था का दायित्व नहीं है। इसमें परिवार, विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, सामाजिक संगठन, धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्थाएं, मीडिया और समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों से शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को नशे और ड्रग्स के दुष्परिणामों के प्रति नियमित रूप से जागरूक करने तथा अपने परिसरों में नशामुक्ति अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, डीन छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू), प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रतिनिधियां तथा लोक भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Ranchi News: सीसीएल अरगड़ा क्षेत्र में लगा समाधान शिविर, अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान Ranchi News: सीसीएल अरगड़ा क्षेत्र में लगा समाधान शिविर, अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान
JPSC विवाद: पाकुड़ में JLKM का प्रदर्शन, युवाओं के मुद्दों पर सरकार से की 11 सूत्री मांग
Facebook Controversy: प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब तलब, मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन में बिना शर्त माफी की मांग
Palamu News: पिपरा के धनमानी +2 उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति गठन की तैयारी पूरी
Palamu Crime News: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार, पैरोल पर पहुंचीं पत्नी रिया, बेटे अक्षत ने दी मुखाग्नि
Palamu News: हरिहरगंज के वार्ड-5 में सड़क और नाली निर्माण योजना का हुआ शिलान्यास
Giridih News: स्पीड पोस्ट की धुंधली रसीदों से उपभोक्ता परेशान, डाक विभाग को भेजी शिकायत
Sahibganj News: 1 अक्टूबर तक 18 वर्ष के होने वाले युवा भरें फॉर्म-6, डीसी ने की अपील
JPSC-JSSC Recruitment Controversy: राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छात्र आंदोलन पर हुई चर्चा
युवाओं को नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी: संतोष गंगवार
Sahibganj News: जिरवाबाड़ी में दर्दनाक हादसा, सिर में गंभीर चोट लगने से विवाहिता की जान गई
Ranchi News: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को वैश्य मोर्चा का समर्थन