Sahebganj News: उधवा प्रखंड परिसर में तीन दिवसीय विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का हुआ भव्य शुभारंभ
लर्निंग और परमानेंट लाइसेंस के लिए उमड़ी भीड़
साहिबगंज के उधवा प्रखंड परिसर में 21 से 23 जुलाई 2026 तक विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को गांव-घर के पास ही लाइसेंस बनवाने की सुविधा मिल रही है।
साहिबगंज: झारखंड सरकार के निर्देश और जिला पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आईंद के मार्गदर्शन में साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड परिसर में विशेष प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर 21 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे से शुरू होकर 23 जुलाई 2026 तक चलेगा। शिविर का समय प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक रखा गया है।
शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को प्रखंड स्तर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सभी सेवाएं उपलब्ध कराना है। ताकि उन्हें बार-बार जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े और समय व पैसे दोनों की बचत हो। शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में युवाओं, वाहन चालकों और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आवेदकों ने लर्निंग लाइसेंस और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन देकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।


परिवहन विभाग ने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन का संचालन न करें। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग दें। शिविर के दौरान परिवहन विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर जगन्नाथ कुमार, रितिका कुमारी सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


