Palamu News: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त शेखावत ने दुर्घटनाओं पर जताई गहरी चिंता
ब्लैक स्पॉट्स के लिए बनेगी मैप आधारित कार्ययोजना
पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें दुर्घटनाएं रोकने हेतु ब्लैक स्पॉट्स सुधारने के निर्देश दिए गए और गुड सेमेरिटनों को सम्मानित किया गया।
पलामू: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं, ब्लैक स्पॉट, प्रवर्तन कार्रवाई एवं सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं में हो रही जनहानि पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि "सड़क दुर्घटना में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाना इससे अधिक दुखद और कुछ नहीं हो सकता। प्रत्येक दुर्घटना के पीछे एक परिवार का दर्द जुड़ा होता है।" उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों की मैप आधारित समीक्षा करते हुए ऐसे क्षेत्रों के लिए अलग कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क अभियांत्रिकी सुधार, संकेतक, रंबल स्ट्रिप, रिफ्लेक्टर, प्रकाश व्यवस्था एवं प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।


बैठक के अंत में गुड सेमेरिटन योजना के तहत सूर्य देव चौधरी एवं मयंक कुमार को चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी,जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रमोद कुमार डीआईओ रणवीर कुमार समेत सड़क सुरक्षा समिति के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


