हर बारिश में तालाब बन जाती हैं गलियां, जल निकासी नहीं होने से ग्रामीण परेशान

सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अंसारी ने प्रशासन से की हस्तक्षेप की मांग

हर बारिश में तालाब बन जाती हैं गलियां, जल निकासी नहीं होने से ग्रामीण परेशान
साहिबगंज के तीनपहाड़ पंचायत के नीचे टोला में जलभराव से परेशान ग्रामीण।

साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ पंचायत के नीचे टोला में हर बारिश के साथ जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। जाम नालों के कारण बारिश का पानी गलियों और घरों के सामने कई दिनों तक जमा रहता है, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो जाता है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जनप्रतिनिधियों ने समस्या का समाधान नहीं कराया।

साहिबगंज : बरसात आते ही साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ पंचायत का नीचे टोला जलमग्न हो जाता है। हर बारिश के बाद यहां की सड़कें तालाब में बदल जाती हैं। जमा पानी में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है और संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडराने लगता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके के नाले पूरी तरह जाम हैं। इसी वजह से बारिश का पानी बाहर निकल ही नहीं पाता।

घरों के सामने और गलियों में कई दिनों तक पानी भरा रहता है। बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। हैरानी की बात यह है कि मुखिया प्रतिनिधि और पंचायत समिति सदस्य का घर इस इलाके से महज 20-25 मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद आज तक जल निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई।

सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अंसारी ने इस संबंध में बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर मुखिया प्रतिनिधि और पंचायत समिति सदस्य को कई बार अवगत कराया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब्दुल्ला अंसारी ने कहा कि चुनाव के समय हमने इन जनप्रतिनिधियों के पक्ष में वोट मांगा था। जनता ने भरोसा करके जिताया। लेकिन आज भी लोग उसी बदहाली में जी रहे हैं। 2027 में फिर चुनाव आएगा, तब हम किस मुंह से वोट मांगेंगे। पहले जनता की मूलभूत समस्या तो हल हो।

ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अंसारी ने जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया है कि नीचे टोला की इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लिया जाए। उन्होंने मांग की है कि इलाके में जल निकासी की पक्की व्यवस्था कराकर ग्रामीणों को जल्द राहत दिलाई जाए।

यह भी पढ़ें: 4 साल बाद भी शुरू नहीं हुआ साहिबगंज रेलवे आरओबी, लोगों में बढ़ी नाराजगी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

साहिबगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DEO नयन कुमार बने प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी साहिबगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DEO नयन कुमार बने प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी
झारखंड में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मजबूत इकोसिस्टम विकसित करेगी सरकार : शिल्पी नेहा तिर्की
गिरिडीहवासियों को मिला आधुनिक ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर, व्हील पैलेस की शानदार शुरुआत
साहिबगंज नगर परिषद कर्मियों की हड़ताल खत्म, प्रशासन ने मानीं पांचों मांगें
हाईकोर्ट के आदेश पर सिमडेगा में मीट-चिकन दुकानों की विशेष जांच, बिना लाइसेंस कारोबारियों को चेतावनी
Palamu News: SIR-2026 कार्यों में सुस्ती पर DEO सख्त, कम प्रगति वाले बूथों का किया औचक निरीक्षण
रानीश्वर पंचायत समिति की बैठक में ऐतिहासिक 'संथाल काटा पोखर' सौंदर्याकरण पर मुहर
Dumka News: 'सीआईडी' फेम डॉ. सालुंखे (नरेंद्र गुप्ता) ने बाबा बासुकीनाथ दरबार में टेका मत्था
Pakur News: आमडापाड़ा CHC में सहिया और BTT कार्यकर्ताओं की विशेष कार्यशाला आयोजित 
Pakur News: हिरणपुर के लखनपुर-रामपुर में तनाव, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित
Bokaro News: BSL को सीधे खदानों से मिलेगा लौह अयस्क, 258 किमी लंबी स्लरी पाइपलाइन तैयार
Bokaro News: स्टील प्लांट में एससी, एसटी व दिव्यांग कर्मियों के लिए 'जागृति' कार्यशाला आयोजित