गिरिडीहवासियों को मिला आधुनिक ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर, व्हील पैलेस की शानदार शुरुआत
पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ आधुनिक वर्कशॉप
गिरिडीह शहर के बोड़ो दुर्गा मंदिर के समीप व्हील पैलेस डिटेलिंग स्टूडियो एंड वर्कशॉप का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रसिद्ध उद्योगपति गुणवंत सिंह मोंगिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना के बाद संचालक सुप्रमीत कुमार और अभिषेक देशान्धि ने बताया कि प्रतिष्ठान में कार डिटेलिंग, पीपीएफ (पेंट प्रोटेक्शन फिल्म), सिरेमिक कोटिंग, डीपीएफ क्लीनिंग, मैकेनिकल वर्क, पेंट एवं डेंट रिपेयर सहित कई आधुनिक सेवाएं उपलब्ध होंगी।
गिरिडीह: शहर के बोड़ो दुर्गा मंदिर के समीप व्हील पैलेस डिटेलिंग स्टूडियो एंड वर्कशॉप का भव्य शुभारंभ किया गया। स्टूडियो एंड वर्कशॉप का उद्घाटन शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति गुणवंत सिंह मोंगिया ने विधिवत् रूप से फीता काटकर किया। इससे पूर्व वर्कशॉप में विधिवत् रूप से पूजा अर्चना की गई। मौके पर वर्कशॉप के संचालक सुप्रमीत कुमार, अभिषेक देशान्धि के अलावे प्रमोद कंधवे, चंदन वर्मा, अनुज कुमार साही, राहुल सिन्हा, ओम सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि गुणवंत सिंह मोंगिया ने वर्कशॉप के संचालक सुप्रमीत कुमार, अभिषेक देशान्धि को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि गिरिडीह में इस तरह की आधुनिक ऑटोमोबाइल सर्विस शुरू होने से स्थानीय लोगों को अब बेहतर सेवाओं के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह प्रतिष्ठान शहर वासियों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

