Pakur News: आमडापाड़ा CHC में सहिया और BTT कार्यकर्ताओं की विशेष कार्यशाला आयोजित 

स्वास्थ्य योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प

Pakur News: आमडापाड़ा CHC में सहिया और BTT कार्यकर्ताओं की विशेष कार्यशाला आयोजित 
(स्वास्थ्य कार्यशाला संपन्न हुई)

आमडापाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहिया, साथी और बीटीटी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित कर डायरिया रोकथाम, 11 जुलाई को मनाए जाने वाले परिवार कल्याण दिवस तथा मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत युवतियों के कौशल विकास हेतु दिशानिर्देश दिए गए।

पाकुड़: आमडापडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमडापडा के अंतर्गत गुरुवार को सहिया, साथी और बीटीटी कार्यकर्ताओं की एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डायरिया रोकथाम कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। 

इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव, ओआरएस और जिंक के उपयोग की महत्ता समझाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि बरसात के मौसम में डायरिया के मामलों को रोकने के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना जरूरी है।

बैठक में 11 जुलाई को मनाए जाने वाले परिवार कल्याण दिवस की तैयारियों को लेकर भी जानकारी दी गई। इस दिन परिवार नियोजन से जुड़े कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की युवतियों को कौशल विकास योजना से जोड़ने पर एक अलग सत्र चला। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे पात्र लड़कियों की पहचान कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने में मदद करें। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने सभी सहिया, साथी और बीटी को अपने दायित्वों को गंभीरता से निभाने और समुदाय तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की अपील की।

यह भी पढ़ें: एनजीटी नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां: पाकुड़िया-काजलादाहा सीमा पर बेलगाम बालू माफिया का अवैध कारोबार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: SIR-2026 कार्यों में सुस्ती पर DEO सख्त, कम प्रगति वाले बूथों का किया औचक निरीक्षण Palamu News: SIR-2026 कार्यों में सुस्ती पर DEO सख्त, कम प्रगति वाले बूथों का किया औचक निरीक्षण
रानीश्वर पंचायत समिति की बैठक में ऐतिहासिक 'संथाल काटा पोखर' सौंदर्याकरण पर मुहर
Dumka News: 'सीआईडी' फेम डॉ. सालुंखे (नरेंद्र गुप्ता) ने बाबा बासुकीनाथ दरबार में टेका मत्था
Pakur News: आमडापाड़ा CHC में सहिया और BTT कार्यकर्ताओं की विशेष कार्यशाला आयोजित 
Pakur News: हिरणपुर के लखनपुर-रामपुर में तनाव, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित
Bokaro News: BSL को सीधे खदानों से मिलेगा लौह अयस्क, 258 किमी लंबी स्लरी पाइपलाइन तैयार
Bokaro News: स्टील प्लांट में एससी, एसटी व दिव्यांग कर्मियों के लिए 'जागृति' कार्यशाला आयोजित
बीआईटी मेसरा लालपुर में अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर साइंस सम्मेलन 'ICETTACS 2026' का भव्य आगाज
Koderma News: डॉ नीरा यादव की पहल, अगस्त के पहले हफ्ते में शुरू होगा सदर अस्पताल ब्लड बैंक
नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रस्तुत किया झारखंड विजन
Deoghar News:साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 11 गिरफ्तार व 1 किशोर निरुद्ध
Deoghar News: पुलिस ने नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा, 13 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 गिरफ्तार