डूरंड कप की मेजबानी को तैयार झारखंड, मुख्यमंत्री से मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने की मुलाकात

26 जुलाई से संभावित है देश के प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

डूरंड कप की मेजबानी को तैयार झारखंड, मुख्यमंत्री से मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने की मुलाकात
डूरंड कप 2026 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री से मुलाकात करते सैन्य अधिकारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मेजर जनरल सज्जन सिंह मान और कर्नल हेमचंद्रा ने मुलाकात कर डूरंड कप 2026 की तैयारियों की जानकारी दी। पहली बार झारखंड इस प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, जिसका आयोजन 26 जुलाई से संभावित है।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मेजर जनरल सज्जन सिंह मान (जीओसी, 23 इन्फैंट्री डिवीजन) एवं डूरंड कप के नोडल ऑफिसर कर्नल हेमचंद्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पहली बार झारखंड प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट 'डूरंड कप' की मेजबानी कर रहा है। यह टूर्नामेंट आगामी 26 जुलाई से प्रारंभ होने की संभावना है।

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों, व्यवस्थाओं तथा विभिन्न विभागों के साथ किए जा रहे समन्वय की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर राज्य के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि डूरंड कप देश का ऐतिहासिक एवं गौरवशाली फुटबॉल टूर्नामेंट है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर झारखंड को मिलना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में राज्य की पहचान लगातार देश और दुनिया में मजबूत हो रही है तथा ऐसे बड़े आयोजनों से यहां के खिलाड़ियों को प्रेरणा और बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें: 'एक ही थाली में खाया, फिर पीठ में छुरा घोंपा', राज्यसभा चुनाव हार के बाद कांग्रेस नेताओं का बड़ा हमला

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि डूरंड कप के आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन एवं खेल प्रेमियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़ें: दो बड़े संस्थानों में ऐतिहासिक करार: BIT मेसरा और IIT खड़गपुर ने MOU पर किए हस्ताक्षर

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

2029 की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश 2029 की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
PM Kisan Beneficiary Status 2026: ऐसे चेक करें ₹2000 आया या नहीं, जानें पूरा तरीका
Deoghar News: फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोहनपुर से दबोचा गया
Ranchi News: सीआईटी में नशामुक्त भारत पर विचार गोष्ठी, शिक्षकों-कर्मचारियों ने ली सामूहिक शपथ
तेज रफ्तार वाहन रोकने पर मनबढ़ों का तांडव, घर में घुसकर पिस्तौल तानी; ग्रामीणों ने चार को दबोचा
Viral Video: शख्स ने किंग कोबरा को मुंह से पिलाया पानी! वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे संभव है?
डूरंड कप की मेजबानी को तैयार झारखंड, मुख्यमंत्री से मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने की मुलाकात
Skoda Peaq Electric SUV: 647 किमी रेंज के साथ लॉन्च हुई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, फीचर्स उड़ाएंगे होश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारण परेड में 336 नव नियुक्त जवानों को दिलाई सेवा और संविधान की शपथ
पीवीयूएनएल की बड़ी उपलब्धि, 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक परिचालन शुरू
KCC Loan Rules 2027: किसानों को बड़ी राहत, RBI के नए नियमों से मिलेगा बड़ा फायदा
PM Kisan 23वीं किस्त खाते में नहीं आई? जानें वजह और तुरंत करें स्टेटस चेक