पीवीयूएनएल की बड़ी उपलब्धि, 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक परिचालन शुरू

25 जून 2026 से 800 मेगावाट यूनिट-2 का सफल वाणिज्यिक परिचालन घोषित

पीवीयूएनएल की बड़ी उपलब्धि, 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक परिचालन शुरू
पीवीयूएनएल यूनिट-2 के वाणिज्यिक परिचालन की ऐतिहासिक उपलब्धि

पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) ने अपनी 800 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-2 का वाणिज्यिक परिचालन (COD) 25 जून 2026 से सफलतापूर्वक घोषित कर दिया है। एनटीपीसी और जेबीवीएनएल के संयुक्त उपक्रम पीवीयूएनएल ने मात्र सात महीनों में 1600 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता राष्ट्र को समर्पित कर नई उपलब्धि हासिल की है।

रामगढ़: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल), जो एनटीपीसी लिमिटेड एवं झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) का संयुक्त उपक्रम है, ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी यूनिट-2 (800 मेगावाट) का वाणिज्यिक परिचालन (Commercial Operation Declaration-COD) 25 जून 2026 से सफलतापूर्वक घोषित कर दिया है। यह उपलब्धि झारखंड एवं देश की विद्युत उत्पादन क्षमता को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पतरातू सुपर ताप विद्युत परियोजना की आधारशिला भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी गई थी।

यूनिट-2 के सफल वाणिज्यिक परिचालन के साथ पीवीयूएनएल ने झारखंड एवं अन्य लाभार्थी राज्यों को विश्वसनीय, किफायती एवं सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में अपने योगदान को और मजबूत किया है।

उल्लेखनीय है कि यूनिट-1 एवं यूनिट-2 के सफल कमीशनिंग एवं सीओडी के माध्यम से पीवीयूएनएल ने मात्र सात महीनों की अवधि में 1,600 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता राष्ट्र को समर्पित की है। यह उपलब्धि पीवीयूएनएल की उत्कृष्ट परियोजना निष्पादन क्षमता, तकनीकी दक्षता तथा सभी हितधारकों के समर्पण और अथक परिश्रम का परिणाम है। यह झारखंड एवं देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने के साथ-साथ बढ़ती विद्युत मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर आयोजित समारोह में ए.के. सहगल, मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), पीवीयूएनएल; अनुपम मुखर्जी, कार्यकारी निदेशक (परियोजना); मनीष खेतरपाल, महाप्रबंधक (ओ एंड एम); जे.सी. पात्रा, महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं कमीशनिंग); बिष्णु दत्ता दास, महाप्रबंधक (परियोजना); तथा ओ.पी. सोलंकी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं ऐश डाइक प्रबंधन) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: 500 में 500 अंक लाकर अवनी केजरीवाल बनीं देश की टॉपर, डीपीएस रांची ने रचा इतिहास

इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ए.के. सहगल, सीईओ, पीवीयूएनएल ने इस उपलब्धि के लिए सभी कर्मचारियों, अभियंताओं, श्रमिकों, विक्रेताओं, सहयोगी संस्थाओं एवं परियोजना से जुड़े सभी भागीदारों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी के समर्पण, टीम भावना एवं अथक प्रयासों के कारण ही यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हो सकी है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: सीआईटी में नशामुक्त भारत पर विचार गोष्ठी, शिक्षकों-कर्मचारियों ने ली सामूहिक शपथ

 सहगल ने इस अवसर पर एनटीपीसी प्रबंधन, झारखंड सरकार, जिला प्रशासन, नियामक संस्थाओं, परियोजना भागीदारों एवं सभी हितधारकों के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं समर्थन के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।

उन्होंने स्थानीय समुदाय एवं परियोजना प्रभावित परिवारों के सहयोग की भी सराहना करते हुए कहा कि उनका विश्वास एवं समर्थन परियोजना की सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने बताया कि पीवीयूएनएल क्षेत्र में युवाओं एवं महिलाओं के कौशल विकास, आजीविका संवर्धन तथा सामुदायिक विकास के लिए विभिन्न पहल कर रहा है, ताकि समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा सके।

यूनिट-2 का सफल सीओडी, पीवीयूएनएल की परिचालन उत्कृष्टता, पर्यावरणीय सततता एवं उत्तरदायी विद्युत उत्पादन के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करता है। कंपनी आधुनिक तकनीकों, नवाचारों एवं पर्यावरण-अनुकूल उपायों को अपनाते हुए क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में निरंतर योगदान दे रही है।

यूनिट-2 का सफल वाणिज्यिक परिचालन झारखंड एवं देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा तथा विद्युत उपलब्धता को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

पीवीयूएनएल इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में सहयोग देने वाले सभी हितधारकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है तथा भविष्य में भी नई ऊँचाइयों और उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Deoghar News: फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोहनपुर से दबोचा गया Deoghar News: फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोहनपुर से दबोचा गया
Ranchi News: सीआईटी में नशामुक्त भारत पर विचार गोष्ठी, शिक्षकों-कर्मचारियों ने ली सामूहिक शपथ
तेज रफ्तार वाहन रोकने पर मनबढ़ों का तांडव, घर में घुसकर पिस्तौल तानी; ग्रामीणों ने चार को दबोचा
Viral Video: शख्स ने किंग कोबरा को मुंह से पिलाया पानी! वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे संभव है?
डूरंड कप की मेजबानी को तैयार झारखंड, मुख्यमंत्री से मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने की मुलाकात
Skoda Peaq Electric SUV: 647 किमी रेंज के साथ लॉन्च हुई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, फीचर्स उड़ाएंगे होश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारण परेड में 336 नव नियुक्त जवानों को दिलाई सेवा और संविधान की शपथ
पीवीयूएनएल की बड़ी उपलब्धि, 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक परिचालन शुरू
KCC Loan Rules 2027: किसानों को बड़ी राहत, RBI के नए नियमों से मिलेगा बड़ा फायदा
PM Kisan 23वीं किस्त खाते में नहीं आई? जानें वजह और तुरंत करें स्टेटस चेक
जेपी विचार मंच ने मनाया 'आपातकाल-प्रतिकार दिवस', काला बिल्ला लगाकर किया विरोध
रौनियार विकास मंच बाजरा रांची महिला इकाई का गठन, मीनाक्षी गुप्ता बनीं अध्यक्ष