रौनियार विकास मंच बाजरा रांची महिला इकाई का गठन, मीनाक्षी गुप्ता बनीं अध्यक्ष

महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वरोजगार पर हुई चर्चा

रौनियार विकास मंच बाजरा रांची महिला इकाई का गठन, मीनाक्षी गुप्ता बनीं अध्यक्ष
मीनाक्षी गुप्ता को सम्मानित करतीं लता गुप्ता

रांची के इटकी रोड स्थित रौनियार विकास मंच कार्यालय में आयोजित बैठक में रौनियार विकास मंच बाजरा रांची महिला इकाई का गठन किया गया। रौनियार महासभा झारखंड महिला मंच की अध्यक्ष लता गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से मीनाक्षी गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया।

रांची: रौनियार विकास मंच बाजरा रांची इकाई से जुड़े महिला मंच के पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर  इटकी रोड स्थित रौनियार विकास मंच कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता रौनियार महासभा झारखंड महिला मंच की अध्यक्ष लता गुप्ता ने की। बैठक में सर्वसम्मति से रौनियार विकास मंच बाजरा रांची महिला इकाई के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान मीनाक्षी गुप्ता को अध्यक्ष, पूनम गुप्ता को सचिव, नीलम गुप्ता, सुमन गुप्ता एवं रीना गुप्ता को उपाध्यक्ष, दीपावली गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा संगीता गुप्ता एवं पूर्णिमा कुमारी को कार्यकारिणी सदस्या के रूप में चुना गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने रौनियार समाज की महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक विकास को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर समाज को मजबूत बनाया जा सकता है तथा संगठन के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और नेतृत्वकारी भूमिका में आगे लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा को मिला बूस्टर डोज, रणनीति रही सफल, आदित्य साहू भी हुए मजबूत

बैठक में महिला शिक्षा, स्वरोजगार, सामाजिक जागरूकता तथा समाज में महिलाओं की निर्णायक भूमिका को सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: प्रकृति ने वेनेजुएला में भूकंप के रूप में दिखाया रौद्र रूप: जे.पी. पांडेय

बैठक के अंत में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारण परेड में 336 नव नियुक्त जवानों को दिलाई सेवा और संविधान की शपथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारण परेड में 336 नव नियुक्त जवानों को दिलाई सेवा और संविधान की शपथ
पीवीयूएनएल की बड़ी उपलब्धि, 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक परिचालन शुरू
KCC Loan Rules 2027: किसानों को बड़ी राहत, RBI के नए नियमों से मिलेगा बड़ा फायदा
PM Kisan 23वीं किस्त खाते में नहीं आई? जानें वजह और तुरंत करें स्टेटस चेक
जेपी विचार मंच ने मनाया 'आपातकाल-प्रतिकार दिवस', काला बिल्ला लगाकर किया विरोध
रौनियार विकास मंच बाजरा रांची महिला इकाई का गठन, मीनाक्षी गुप्ता बनीं अध्यक्ष
झारखंड की दो टॉपर बेटियां कैसे बनीं 'सॉल्वर'? गरीबी, असफलता और लालच की पूरी कहानी
झारखंड को नशामुक्त बनाने निकले युवा, मंत्री सुदिव्य कुमार ने दिखाई मैराथन को हरी झंडी
प्रकृति ने वेनेजुएला में भूकंप के रूप में दिखाया रौद्र रूप: जे.पी. पांडेय
CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना