मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारण परेड में 336 नव नियुक्त जवानों को दिलाई सेवा और संविधान की शपथ

81 महिला आरक्षियों की भागीदारी को मुख्यमंत्री ने बताया गर्व की बात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारण परेड में 336 नव नियुक्त जवानों को दिलाई सेवा और संविधान की शपथ
पारण परेड-2026 में सलामी लेते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउंड में आयोजित 'बुनियादी प्रशिक्षुओं का पारण परेड समारोह-2026' में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने 4 नव नियुक्त पुलिस उपाधीक्षकों एवं 336 आरक्षियों की पारण परेड का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउंड में आयोजित 'बुनियादी प्रशिक्षुओं का पारण परेड समारोह-2026' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया तथा पारण परेड का निरीक्षण किया।

पारण परेड में राज्य के 4 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एवं 336 आरक्षी (255 पुरुष एवं 81 महिला) शामिल हुए। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके जवानों ने शानदार मार्चपास्ट एवं आकर्षक कदमताल के माध्यम से अपने कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं नव नियुक्त जवानों ने अनुशासन, देश एवं राज्य सेवा, संविधान, पुलिस बल की गरिमा, समर्पण तथा कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली।

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कार प्रदान किए। सीटीसी, स्वासपुर (मुसाबनी) में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों तथा विभिन्न जिला एवं इकाइयों से नियुक्त आरक्षियों के प्रशिक्षणोपरांत आयोजित अंतिम परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रशिक्षुओं ने लगभग 30 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण पूरा किया है। उन्होंने कहा कि इस बैच में लगभग 25 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी होना अत्यंत हर्ष का विषय है। राज्य सरकार चाहती है कि हर क्षेत्र में महिलाओं और पुरुषों की समान भागीदारी सुनिश्चित हो।

यह भी पढ़ें: रौनियार विकास मंच बाजरा रांची महिला इकाई का गठन, मीनाक्षी गुप्ता बनीं अध्यक्ष

उन्होंने कहा कि पुलिस बल केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनता की सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का दायित्व है। शपथ केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा और संविधान के प्रति समर्पण का संकल्प है। अब सभी प्रशिक्षु स्वयं तक सीमित नहीं रहे, बल्कि राज्य के नागरिकों की सुरक्षा के लिए समर्पित हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: डूरंड कप की मेजबानी को तैयार झारखंड, मुख्यमंत्री से मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और कौशल का प्रभाव राज्य की कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने में दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस विभाग के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त आवासीय विद्यालय तथा विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस बल के संयुक्त प्रयासों से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। मुख्यमंत्री ने सभी नव नियुक्त पुलिस उपाधीक्षकों एवं आरक्षियों को सफल प्रशिक्षण एवं उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा प्रशिक्षण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग की सराहना की।

कार्यक्रम में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक तदाशा मिश्रा, अपर पुलिस महानिदेशक प्रिया दुबे सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Deoghar News: फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोहनपुर से दबोचा गया Deoghar News: फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोहनपुर से दबोचा गया
Ranchi News: सीआईटी में नशामुक्त भारत पर विचार गोष्ठी, शिक्षकों-कर्मचारियों ने ली सामूहिक शपथ
तेज रफ्तार वाहन रोकने पर मनबढ़ों का तांडव, घर में घुसकर पिस्तौल तानी; ग्रामीणों ने चार को दबोचा
Viral Video: शख्स ने किंग कोबरा को मुंह से पिलाया पानी! वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे संभव है?
डूरंड कप की मेजबानी को तैयार झारखंड, मुख्यमंत्री से मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने की मुलाकात
Skoda Peaq Electric SUV: 647 किमी रेंज के साथ लॉन्च हुई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, फीचर्स उड़ाएंगे होश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारण परेड में 336 नव नियुक्त जवानों को दिलाई सेवा और संविधान की शपथ
पीवीयूएनएल की बड़ी उपलब्धि, 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक परिचालन शुरू
KCC Loan Rules 2027: किसानों को बड़ी राहत, RBI के नए नियमों से मिलेगा बड़ा फायदा
PM Kisan 23वीं किस्त खाते में नहीं आई? जानें वजह और तुरंत करें स्टेटस चेक
जेपी विचार मंच ने मनाया 'आपातकाल-प्रतिकार दिवस', काला बिल्ला लगाकर किया विरोध
रौनियार विकास मंच बाजरा रांची महिला इकाई का गठन, मीनाक्षी गुप्ता बनीं अध्यक्ष