झारखंड सरकार समाचार
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... नशामुक्त झारखंड के लिए हेमंत सरकार का बड़ा संकल्प: 15 दिवसीय राज्यव्यापी जागरूकता अभियान भव्य समापन
Published On
By Anjali Sinha
रांची के शौर्य सभागार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में राज्यव्यापी नशामुक्ति जागरूकता अभियान का समापन हुआ। इस दौरान नए विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे को 'नो-ड्रग ज़ोन' घोषित करने तथा वर्षभर जागरूकता कार्यक्रम चलाने की विधिक रूपरेखा तय की गई। डूरंड कप की मेजबानी को तैयार झारखंड, मुख्यमंत्री से मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने की मुलाकात
Published On
By Mohit Sinha
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मेजर जनरल सज्जन सिंह मान और कर्नल हेमचंद्रा ने मुलाकात कर डूरंड कप 2026 की तैयारियों की जानकारी दी। पहली बार झारखंड इस प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, जिसका आयोजन 26 जुलाई से संभावित है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारण परेड में 336 नव नियुक्त जवानों को दिलाई सेवा और संविधान की शपथ
Published On
By Mohit Sinha
डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउंड में आयोजित 'बुनियादी प्रशिक्षुओं का पारण परेड समारोह-2026' में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने 4 नव नियुक्त पुलिस उपाधीक्षकों एवं 336 आरक्षियों की पारण परेड का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया। 26 जुलाई से सजेगा डूरंड कप का मंच, खेल सचिव मुकेश कुमार की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक
Published On
By Anjali Sinha
रांची में पहली बार 26 जुलाई 2026 से आयोजित होने वाले ऐतिहासिक डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर पर्यटन एवं खेलकूद विभाग के सचिव मुकेश कुमार की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में सेना के नोडल अधिकारी कर्नल हेम चंद्रा, खेल निदेशक छवि रंजन और संस्कृति निदेशक आसिफ एकराम की उपस्थिति में विश्वस्तरीय विधिक अवसंरचना और सुरक्षा कमान तय की गई। मेडटेक इनोवेशन डे: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य सुधार के लिए लॉन्च किया 'डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स'
Published On
By Anjali Sinha
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में आयोजित ‘मेडटेक इनोवेशन डे’ के दौरान ‘डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स’ पहल का शुभारंभ किया, जो ग्रामीण व जनजातीय क्षेत्रों के लिए नई चिकित्सा तकनीकों के परीक्षण का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य में 745 नए ‘अबुआ मेडिकल स्टोर’ खोलने की भी घोषणा की। नशा मुक्त झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ
Published On
By Anjali Sinha
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय परिसर से राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाना और राज्य में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगाना है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग माँ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना
Published On
By Mohit Sinha
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ तमाड़ स्थित प्रसिद्ध माँ दिउड़ी मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
Published On
By Anjali Sinha
रांची के कोकर और बिरसा चौक पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने धरती आबा के संघर्ष, जनजातीय स्वाभिमान और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उनके विचारों को पीढ़ियों का मार्गदर्शक बताया। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन
Published On
By Mohit Sinha
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जल जीवन मिशन की योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन, संघर्ष और आदर्शों को किया याद
Published On
By Mohit Sinha
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची स्थित उनके समाधि स्थल और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम हेमंत सोरेन ने योजना एवं विकास विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा की, वित्तीय वर्ष में 75 प्रतिशत राशि खर्च करने का लक्ष्य
Published On
By Anjali Sinha
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में योजना एवं विकास विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने इनोवेटिव स्कीमों का बजट 2 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ करने, 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट' को लागू करने और अगले 10 वर्षों के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रम और नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक की, तीन माह में तैयार होगा प्रवासी श्रमिकों का डाटा
Published On
By Anjali Sinha
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रम एवं नियोजन विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और आईटीआई संस्थानों को अपग्रेड करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा के लिए देश के प्रमुख शहरों में सहायता केंद्र स्थापित करने और श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया। 