Dumka News: श्रावणी मेला के 13वें दिन बासुकीनाथ पहुंचे उपायुक्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कंट्रोल रूम में सीसीटीवी से मेला निगरानी

Dumka News: श्रावणी मेला के 13वें दिन बासुकीनाथ पहुंचे उपायुक्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
(दुमका उपायुक्त बासुकीनाथ निरीक्षण)

राजकीय श्रावणी मेला के 13वें दिन दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बासुकीनाथ धाम पहुंचकर सुरक्षा व जलार्पण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम और खोया-पाया केंद्र का जायजा लेकर अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुगमता हेतु निर्देश दिए।

दुमका: राजकीय श्रावणी मेला के 13वें दिन मंगलवार को बाबा बासुकीनाथ के दर्शन एवं जलार्पण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बासुकीनाथ पहुंच रहे हैं। सोमवार को बाबा धाम में जलार्पण करने वाले श्रद्धालु मंगलवार को बासुकीनाथ पहुंचकर बाबा बासुकीनाथ का जलार्पण करते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम जलार्पण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र में की गई व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मंगलवार को बासुकीनाथ पहुंचकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की भीड़, रूट लाइन, जलार्पण व्यवस्था सहित मेला क्षेत्र की अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उपायुक्त ने कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को मेला क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण कराने के लिए सभी पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी पूरी तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। भीड़ की स्थिति के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित की जाएं।श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो, इसे लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सुबह सवेरे से ही अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। 

रूट लाइन से लेकर जलार्पण स्थल तक श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने मेला क्षेत्र में आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से सुगमतापूर्वक जलार्पण कराने का निर्देश दिया। इसके बाद उपायुक्त ने खोया-पाया केंद्र पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। 

यह भी पढ़ें: Dumka News: विभिन्न मांगों को लेकर कृषि कर्मचारी संघ ने की निदेशक से मुलाक़ात 

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में बिछड़ने वाले श्रद्धालुओं की संपूर्ण जानकारी व्यवस्थित रूप से दर्ज की जाए और उन्हें जल्द से जल्द उनके परिजनों से मिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बिछड़े श्रद्धालुओं की जानकारी का विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि संबंधित परिजनों तक सूचना शीघ्र पहुंच सके। खोया-पाया केंद्र पर प्राप्त जानकारी को तत्काल संबंधित माध्यमों से प्रसारित करने तथा बिछड़े श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़ें: Dumka News: श्रावणी मेले में बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को परिजनों से मिला रही एआई तकनीक

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर पूरी तत्परता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि बासुकीनाथ पहुंचने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित एवं सुगमतापूर्वक बाबा का दर्शन और जलार्पण कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जाएं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

लाठीचार्ज के खिलाफ सोशल मीडिया पर फूटा आक्रोश, नंबर 1 पर ट्रेंड हुआ #HitlerHemant लाठीचार्ज के खिलाफ सोशल मीडिया पर फूटा आक्रोश, नंबर 1 पर ट्रेंड हुआ #HitlerHemant
Dumka News: श्रावणी मेला के 13वें दिन बासुकीनाथ पहुंचे उपायुक्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Dumka News: डीडीसी अनिकेत सचान ने रानीश्वर में मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की कार्ययोजना बैठक की
Palamu News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 12 अगस्त को मेदिनीनगर में छात्र न्याय सत्याग्रह
Palamu News: सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाई चियांकी हवाई अड्डे के विकास की मांग
Palamu News: जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, अधेड़ अशोक पासवान की मौत
Giridih News: जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने सदन में उठाई देवरी में पॉलीटेक्निक कॉलेज की मांग
Giridih News: राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0 अभियान का हुआ आगाज, मुकदमों के त्वरित निष्पादन पर जोर
Giridih News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के झारखंड बंद का व्यापक असर
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में VB-G RAM G अधिनियम का प्रशिक्षण संपन्न
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में ड्रोन निगरानी से अवैध मुहाने चिन्हित, त्वरित कार्रवाई से चोरी विफल
Koderma News: अंबाबाद में घर में घुसकर महिला पर कुल्हाड़ी से वार, छह नामजद पर केस