Commonwealth Games 2026: भारत ने जीते दो और रजत, कुल 12 पदकों के साथ नौवें स्थान पर

एथलेटिक्स और मुक्केबाजी में भारत को आगे और पदकों की उम्मीद

Commonwealth Games 2026: भारत ने जीते दो और रजत, कुल 12 पदकों के साथ नौवें स्थान पर
गुलवीर और हरजिंदर ने दिलाए भारत को दो रजत

राष्ट्रमंडल खेल-2026 के छठे दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो और रजत पदक अपने नाम किए। एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में ऐतिहासिक रजत पदक जीता, जबकि हरजिंदर कौर ने महिलाओं के 69 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 227 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा रजत हासिल किया।

नई दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेल-2026 के छठे दिन भारत ने अपने खाते में दो और रजत पदक जोड़कर कुल पदकों की संख्या 12 पहुंचा दी।

एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में ऐतिहासिक रजत पदक जीता, जबकि हरजिंदर कौर ने महिलाओं के 69 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 227 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा रजत अपने नाम किया।

इन दोनों उपलब्धियों के साथ भारत के खाते में अब 2 स्वर्ण, 7 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 12 पदक हो गए हैं। पदक तालिका में भारतीय दल नौवें स्थान पर बना हुआ है।

पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा लगातार कायम है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 35 स्वर्ण, 18 रजत और 27 कांस्य सहित कुल 80 पदक जीतकर पहला स्थान मजबूत किया है।

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: लवलीना के बाद सचिन, प्रीति और कपिल पर भारत की पदक उम्मीदें

कनाडा 13 स्वर्ण, 10 रजत और 12 कांस्य सहित कुल 35 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि इंग्लैंड 10 स्वर्ण, 18 रजत और 15 कांस्य सहित कुल 43 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को बधाई

मेजबान स्कॉटलैंड 7 स्वर्ण के साथ चौथे, नाइजीरिया पांचवें, मलेशिया छठे, दक्षिण अफ्रीका सातवें और न्यूजीलैंड आठवें स्थान पर हैं। भारत नौवें स्थान पर है, जबकि जमैका शीर्ष-10 में दसवें स्थान पर मौजूद है।

भारत को अब आगामी मुकाबलों में एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, सहित अन्य स्पर्धाओं से पदकों की उम्मीद रहेगी, जिससे पदक तालिका में उसकी स्थिति और मजबूत हो सकती है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

गुरु पूर्णिमा पर नमामि गंगे घाट में गूंजा "हर-हर गंगे,'' दीपों से जगमगाया साहिबगंज गुरु पूर्णिमा पर नमामि गंगे घाट में गूंजा "हर-हर गंगे,'' दीपों से जगमगाया साहिबगंज
राजकीय श्रावणी मेला-2026 का शुभारंभ, AI तकनीक और डिजिटल शिकायत प्रणाली से लैस होगी व्यवस्था
Sahibganj News: बरहरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देसी पिस्टल, 5 कारतूस और संदिग्ध पाउडर बरामद
गुरु-पदावली: गुरु महिमा पर चुन्नू साहा की भावपूर्ण कविता
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में इंटर हाउस आईटी क्विज प्रतियोगिता आयोजित, आकाश हाउस बना विजेता
जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 13 की मौत; शॉपिंग मॉल धमाके में दो महिलाओं की गई जान
बलोचिस्तान में डिप्टी कमिश्नर समेत चार की हत्या, नुश्की में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया कर्फ्यू
Giridih News: गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
अमेरिका-सऊदी के संयुक्त हमले में 20 इराकी लड़ाके ढेर, ईरान समर्थित पीएमएफ को बनाया निशाना
Ramayana Movie: टी-सीरीज़ ने ₹75 करोड़ में हासिल किए म्यूजिक राइट्स
आर्यभट्ट का जीरो' का ट्रेलर रिलीज, संघर्ष और आत्मविश्वास की प्रेरक कहानी 7 अगस्त को होगी बड़े पर्दे पर रिलीज
पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता: महिला हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, आरोपी गिरफ्तार