Sahibganj News: बरहरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देसी पिस्टल, 5 कारतूस और संदिग्ध पाउडर बरामद

फुदनी मोड़ चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान हुई कार्रवाई

Sahibganj News: बरहरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देसी पिस्टल, 5 कारतूस और संदिग्ध पाउडर बरामद
बरहरवा थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी और उसके पास से बरामद देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस एवं संदिग्ध पाउडर।

बरहरवा थाना पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी की कोशिश को विफल करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। फुदनी मोड़ पुलिस चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान आरोपी के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस तथा सफेद और गुलाबी रंग का संदिग्ध पाउडर बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी एकराम मोमिन के रूप में हुई है।

साहिबगंज: बरहरवा थाना पुलिस ने मंगलवार को अवैध हथियार तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लोडेड देसी पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस और सफेद व गुलाबी रंग का संदिग्ध पाउडर बरामद किया गया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

इंस्पेक्टर संतोष कुमार और थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने मंगलवार को थाना में प्रेस वार्ता कर उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम सिरासिन क्षेत्र से एक लाल रंग के टेंपो में एक व्यक्ति अवैध हथियार और प्रतिबंधित सामग्री लेकर जा रहा है।
सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर फुदनी मोड़ पुलिस चेकपोस्ट पर वाहन की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टेंपो से एक लोडेड देसी पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, सफेद रंग का संदिग्ध पाउडर और गुलाबी रंग का संदिग्ध पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने जब बरामद सामान के कागजात मांगे तो आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।    

गिरफ्तार आरोपी की पहचान एकराम मोमिन, पिता- गयासुद्दीन मोमिन, निवासी- धरमडांगा, पोस्ट- बेवा, थाना- फरक्का, जिला- मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बरहरवा थाना कांड संख्या 194/26, दिनांक 28.07.2026, आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26/35 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पूछ-ताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। संदिग्ध पाउडर की जांच और तस्करी से जुड़े अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हथियार और पाउडर कहां ले जाए जा रहे थे। प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह के अलावा एसआई जलेन्द्र रजक, हवलदार धमेंद्र मड़ैया, हवलदार सुनील दूबे और अन्य जवान शामिल थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर अवैध हथियार की तस्करी की बड़ी आशंका को विफल कर दिया।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लिया गया संकल्प

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Bokaro News: बीएकेएस ने एसएमएस-1 विभाग की 21 समस्याएं सीजीएम के समक्ष उठाईं, एक माह में समाधान की मांग Bokaro News: बीएकेएस ने एसएमएस-1 विभाग की 21 समस्याएं सीजीएम के समक्ष उठाईं, एक माह में समाधान की मांग
पॉलीमर नोटों की ओर बढ़ता भारत, सुरक्षित और टिकाऊ मुद्रा की नई शुरुआत
गिरिडीह प्रशासन की संवेदनशील पहल, घर पहुंचकर BLO ने पूरा कराया गणना प्रपत्र
साहिबगंज के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मनाई गई महर्षि वेद व्यास जयंती, गुरु सम्मान समारोह आयोजित
Giridih News: गुरु पूर्णिमा पर रेड क्रॉस योग केंद्र में योग गुरुओं का सम्मान, शिष्यों ने किया अभिनंदन
गुरु पूर्णिमा पर नमामि गंगे घाट में गूंजा "हर-हर गंगे,'' दीपों से जगमगाया साहिबगंज
राजकीय श्रावणी मेला-2026 का शुभारंभ, AI तकनीक और डिजिटल शिकायत प्रणाली से लैस होगी व्यवस्था
Sahibganj News: बरहरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देसी पिस्टल, 5 कारतूस और संदिग्ध पाउडर बरामद
गुरु-पदावली: गुरु महिमा पर चुन्नू साहा की भावपूर्ण कविता
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में इंटर हाउस आईटी क्विज प्रतियोगिता आयोजित, आकाश हाउस बना विजेता
जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 13 की मौत; शॉपिंग मॉल धमाके में दो महिलाओं की गई जान
बलोचिस्तान में डिप्टी कमिश्नर समेत चार की हत्या, नुश्की में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया कर्फ्यू