डोमचांच के नवलशाही में आयोजित हुई भाजपा की मासिक संगठनात्मक बैठक, बने कई रणनीतिक प्लान
बूथ स्तर पर बीएलओ-2 मुस्तैदी से करेंगे काम
कोडरमा के नवलशाही में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में भाजपा की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें बूथ सशक्तीकरण, मतदाता सूची समीक्षा और विकास कार्यों में संगठन की सहभागिता पर चर्चा की गई।
कोडरमा: डोमचांच प्रखंड के नवलशाही मंडल अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की मासिक संगठनात्मक बैठक मसमोहना देवी मंडप प्रांगण में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री प्रिंस सिंह ने किया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी बूथों पर बीएलओ के साथ भाजपा के बीएलओ-2 पूरी सक्रियता से कार्य करें, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा सकें तथा अपात्र नामों को नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया में सहयोग किया जा सके।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


