Hazaribagh News: विभावि योग केंद्र के पूर्ववर्ती छात्रों ने राज्य योगासन चैंपियनशिप में बढ़ाई शान
झारखंड राज्य योगासन प्रतियोगिता में निभाया निर्णायक की भूमिका
नेतरहाट पब्लिक स्कूल में आयोजित झारखंड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) के पूर्ववर्ती छात्रों ने तकनीकी अधिकारी व निर्णायक के रूप में सफल भूमिका निभाई। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हजारीबाग के योग खिलाड़ियों ने पारंपरिक और कलात्मक योगासन स्पर्धाओं में द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
हजारीबाग: विभावि के योग केंद्र के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर आयोजित झारखंड योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में निर्णायक की भूमिका को सफलता के साथ अदा किया। इस प्रकार इन्होंने विश्वविद्यालय तथा हजारीबाग जिले का गौरव बढ़ाने का कार्य किया। नेतरहाट की खूबसूरत वादियों के बीच में अवस्थित प्रसिद्ध नेतरहाट पब्लिक स्कूल के भव्य परिसर में आयोजित उक्त प्रतियोगिता का आयोजन सत्र 2026-27 के लिए जून माह के अंतिम सप्ताह में किया गया था।
शुक्रवार को हजारीबाग लौटने पर दल के सदस्य वर्षा दे ने बताया की हजारीबाग से विनीत सिंह, सुरभी सिंह तथा रखी सिन्हा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी सह निर्णायक की भूमिका में रहे। ज्ञात हो कि यह सभी हजारीबाग जिला योगासन स्पोर्ट्स इकाई से जुड़े हुए हैं।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

