Koderma News: छह दिन से लापता मासूम का कुएं में मिला शव, हत्या या हादसा?
मृतक की पहचान गोलवाढाब निवासी दीपक कुमार के रूप
कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र में बीते रविवार से लापता 12 वर्षीय छात्र दीपक उर्फ शीतल का शव शुक्रवार सुबह मेघन पहाड़ी के पास एक कुएं से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर हत्या और दुर्घटना सहित सभी संभावित आपराधिक पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
कोडरमा: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में विगत छह दिन से लापता 12 वर्षीय किशोर का शव शुक्रवार की सुबह एक कुएं से बरामद किया गया है। शव बरामदगी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और यह पता लगाने में जुटी है कि किशोर की मौत किसी हादसे में हुई या इसके पीछे कोई आपराधिक कारण है।
मृतक की पहचान गोलवाढाब गांव निवासी दीपक उर्फ शीतल कुमार (12) के रूप में हुई है। वीरेंद्र यादव का पुत्र दीपक स्थानीय विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। परिजनों के अनुसार वह बीते रविवार की शाम घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने डोमचांच थाना में उसकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


