Giridih News: विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर वन में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कल्याणडीह नगर वन में आयोजित हुआ समारोह सह वृक्षारोपण कार्यक्रम
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गिरिडीह के कल्याणडीह स्थित नगर वन में वन विभाग द्वारा समारोह सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर प्रमिला मेहरा सहित कई जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाग लिया।
गिरिडीह: वन प्रमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देशानुसार वन क्षेत्र पदाधिकारी, गिरिडीह वन प्रक्षेत्र के नेतृत्व में कल्याणडीह स्थित नगर वन में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में समारोह सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गिरिडीह नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त तेलोडीह मुखिया शब्बीर अंसारी, वार्ड सदस्य लालो राइन एवं अनिल गुप्ता भी मौजूद रहे।
उपस्थित अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।


वन क्षेत्र पदाधिकारी एस.के. रवि ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें यह सोचने की आवश्यकता है कि प्रकृति ने हमें क्या दिया और हम प्रकृति को क्या दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां प्रकृति हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ जल और जीवन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराती है, वहीं हम बदले में प्रदूषण फैला रहे हैं और वनों का ह्रास कर रहे हैं। यह स्थिति आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर संकट उत्पन्न कर सकती है।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों ने वृक्षारोपण किया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रभारी वनपाल अमर विश्वकर्मा, रोहित कुमार, प्रधान वनरक्षी संजय कांत यादव, सुरुचि कुमारी, शिवनारायण महतो, अन्नू सोरेन, दीपक महतो, अशोक कुमार, विष्णु किस्कू, रामदेव मरांडी, दिवाकर तांती, सूर्यकांत, बीरेंद्र कुमार समेत वन विभाग के कई कर्मचारी उपस्थित थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

