Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं

डीईओ जगरनाथ लोहरा और डीएसई अतुल चौबे भी रहे उपस्थित

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं
(उपायुक्त का लोक संवाद)

बोकारो के समाहरणालय परिसर में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में "हम आपको सुनते हैं" (लोक संवाद) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन और जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन और बुनियादी नागरिक समस्याओं की सीधी विधिक सुनवाई कर समयबद्ध निष्पादन के आदेश दिए गए।

बोकारो: जिला प्रशासन द्वारा आयोजित हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद) कार्यक्रम के तहत उपायुक्त  अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों की सुनवाई की। कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा।कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, पेयजल, सड़क, विद्युत आपूर्ति, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों को नागरिकों ने प्रमुखता से उठाया। 

उपायुक्त ने सभी आवेदनों एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से निपटारा किया जाए ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।

मौके पर प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक  अतुल कुमार चौबे, जिला खेल पदाधिकारी  हेमलता बून, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी  शक्ति कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

दुमका में भीषण सड़क हादसा: NH-133 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल दुमका में भीषण सड़क हादसा: NH-133 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dhanbad News: दामोदर नदी के टासरा घाट पर नहाने के दौरान 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Pakur News: NEET परीक्षा 2026 को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की हाई-लेवल समीक्षा
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जन समाधान दिवस में सुनीं आम जनता की समस्याएं
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की पेयजल योजनाओं की समीक्षा
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं
Hazaribagh News: पांचवें दिन भी मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान की धूम, रथों ने दी दस्तक
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में DCC-DLRC बैठक संपन्न
Bokaro News: बीएसएल में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और सतत विकास पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने कार्यालय कक्ष में लगाया भव्य जनता दरबार