Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जन समाधान दिवस में सुनीं आम जनता की समस्याएं

पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष प्रशासनिक बल

Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जन समाधान दिवस में सुनीं आम जनता की समस्याएं
(उपायुक्त का जन समाधान दिवस)

समाहरणालय में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जन समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न पंचायतों से आए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। उपायुक्त ने भूमि विवाद एवं इलेक्ट्रिक साइकिल आवंटन से जुड़े आवेदनों की नियम-संगत जांच कर तय समय-सीमा में पारदर्शी निष्पादन का विधिक निर्देश दिया।

पाकुड़: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन समाधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों पर त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जन समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद एवं भूमि संबंधी मामलों, इलेक्ट्रिक साइकिल से संबंधित आवेदन  शामिल रहे।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सभी मामलों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन की नियमानुसार जांच कर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। 

उपायुक्त ने कहा कि जन समाधान दिवस प्रशासन और आमजन के बीच संवाद, विश्वास एवं जवाबदेही को सशक्त बनाने का एक प्रभावी मंच है। इसके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं तथा उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। 

यह भी पढ़ें: Pakur News: तीन दिनों में 92 किसानों के बीच बांटा गया 48 क्विंटल धान बीज

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय- सीमा के भीतर गंभीरता, संवेदनशीलता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े तथा उन्हें सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक आवेदन पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Koderma News: छह दिन से लापता मासूम का कुएं में मिला शव, हत्या या हादसा?

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

दुमका में भीषण सड़क हादसा: NH-133 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल दुमका में भीषण सड़क हादसा: NH-133 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dhanbad News: दामोदर नदी के टासरा घाट पर नहाने के दौरान 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Pakur News: NEET परीक्षा 2026 को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की हाई-लेवल समीक्षा
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जन समाधान दिवस में सुनीं आम जनता की समस्याएं
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की पेयजल योजनाओं की समीक्षा
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं
Hazaribagh News: पांचवें दिन भी मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान की धूम, रथों ने दी दस्तक
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में DCC-DLRC बैठक संपन्न
Bokaro News: बीएसएल में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और सतत विकास पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने कार्यालय कक्ष में लगाया भव्य जनता दरबार