धनवार विधानसभा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: खोरीमहुआ एसडीओ ने राजनीतिक दलों संग की बैठक

वर्ष 2003 की अंतिम सूची से मैपिंग की प्रगति

धनवार विधानसभा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: खोरीमहुआ एसडीओ ने राजनीतिक दलों संग की बैठक
(राजनीतिक दलों संग बैठक)

खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी समीर रेनियर खलखो की अध्यक्षता में 28-धनवार विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि क्षेत्र में 48 नए बूथों के सृजन के बाद अब कुल मतदान केंद्रों की संख्या 471 हो गई है।

गिरिडीह: निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 28-धनवार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ, समीर रेनियर खलखो, झा.प्र.से. की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रखण्ड अध्यक्षों, सचिवों एवं प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), 2026 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। वर्तमान निर्वाचक नामावली की वर्ष 2003 की अंतिम गहन पुनरीक्षण सूची से मैपिंग की प्रगति, घर-घर सत्यापन, गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण, मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन (Rationalization), ASDDD मतदाताओं की पहचान, BLA-2 की नियुक्ति तथा दावा-आपत्ति प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र में पूर्व के 424 मतदान केन्द्रों के अतिरिक्त 48 नये मतदान केन्द्र सृजित किए गए हैं तथा एक मतदान केन्द्र का विलय किया गया है, जिसके फलस्वरूप वर्तमान में कुल 471 मतदान केन्द्र हो गए हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि वे शेष मतदान केन्द्रों हेतु BLA-2 की नियुक्ति शीघ्र सुनिश्चित करें तथा घर-घर सत्यापन एवं मतदाता मैपिंग कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। साथ ही ASDDD एवं Logical Error से संबंधित मामलों के सत्यापन, आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने तथा गणना प्रपत्रों की प्राप्ति एवं जमा कराने के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का भी आग्रह किया गया।

बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि तार्किक त्रुटि से संबंधित मामलों में नोटिस निर्गत कर संबंधित पक्षों को सुनवाई का अवसर प्रदान किया जाएगा तथा प्राप्त अभिलेखों एवं प्रतिवेदनों के आधार पर आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पादन किया जाएगा। अंत में सभी राजनीतिक दलों से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल एवं त्रुटिरहित क्रियान्वयन हेतु सतत सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने का अनुरोध किया गया।

यह भी पढ़ें: Giridih News: 10 जून से मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान, झारखंड आंदोलनकारियों ने छेड़ी आर-पार की लड़ाई

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप
Hazaribagh News: विभावि के भूगोल विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित
धनवार विधानसभा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: खोरीमहुआ एसडीओ ने राजनीतिक दलों संग की बैठक
Giridih News: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में पर्यावरण दिवस, प्राचार्य ने किया पौधारोपण
Google Search Profiles: अब Google पर बनाएं अपनी प्रोफाइल, खुद तय करें Search में कैसी दिखे आपकी पहचान
Palamu News: विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाबचंद अग्रवाल कॉलेज में “हरियाली महोत्सव-2026” का आयोजन
Koderm News: व्यवहार न्यायालय में पर्यावरण दिवस, प्रधान जिला जज रमाकान्त मिश्रा ने किया वृक्षारोपण
Koderma News: ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ की बैठक, कृष्णा सिंह घटवार फिर बने जिला अध्यक्ष
Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Bokaro News: विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी, झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई शहर बने ऊष्मा द्वीप
देवघर गोलीकांड का सनसनीखेज खुलासा; 5 आरोपी गिरफ्तार, 9 एमएम पिस्टल और बाइक बरामद