Hazaribagh News: विभावि के भूगोल विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित

प्रकृति संरक्षण और सतत विकास का दिया गया संदेश

Hazaribagh News: विभावि के भूगोल विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित
(फ़ोटो)

विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के भूगोल विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और झारखंड में खनन से होने वाले नुकसान पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें सीसीएल के पूर्व जीएम इंजीनियर एस. के. पाण्डेय ने आधुनिक तकनीकों और पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) के जरिए सतत विकास हासिल करने पर जोर दिया।

हजारीबाग: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर 5 जून को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के भूगोल विभाग द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभाग के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों द्वारा विभावि परिसर में पौधारोपण एवं तत्पश्चात विभागीय प्रशाल में  "Environmental Degradation due to Mining in Jharkhand and its Remedial Measures" विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त महाप्रबंधक (सीसीएल) इंजीनियर एस. के. पाण्डेय थे। 

भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. सरोज कुमार सिंह ने विषय प्रवेश एवं स्वागत भाषण में कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। इसके बिना मानव अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती। वर्तमान समय में खनन से उत्पन्न पर्यावरणीय समस्याएं, वनो की कटाई,  प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन तथा प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ता जा रहा है। 
     
मुख्य अतिथि पाण्डेय ने कहा कि खनन मानव सभ्यता के विकास और औद्योगिक क्रांति का महत्वपूर्ण आधार रहा है। ऊर्जा की बढ़ती आवश्यकता, औद्योगिक विकास तथा आर्थिक प्रगति में खनिज संसाधनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि खनन गतिविधियों से भूमि क्षरण, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण तथा जैव विविधता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। हालांकि आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक खनन पद्धतियों तथा प्रभावी पर्यावरण प्रबंधन के माध्यम से इन दुष्प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA), प्रदूषण नियंत्रण उपायों, खदान क्षेत्रों में पौधारोपण तथा परित्यक्त खदानों के पुनर्वास की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि खनन और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित कर ही सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो कमला प्रसाद ने पर्यावरण संरक्षण एवं खनन गतिविधियों के दुष्प्रभावों पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित एवं अवैज्ञानिक खनन पर्यावरण तथा मानव जीवन दोनों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। 

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश महतो ने पर्यावरण संरक्षण के लिए "3R सिद्धांत"—Reduce (कम करना), Reuse (पुनः उपयोग करना) और Recycle (पुनर्चक्रण करना)—के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षकगण, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। व्याख्यान के उपरांत विद्यार्थियों ने मुख्य वक्ता से कई अर्थपूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से उत्तर दिया। मंच संचालन विभाग के शोधार्थी जितेंद्र कुमार राणा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यार्थी तरुण कुमार दास के द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त पहल, दारू थाने में सुनी गईं जन-समस्याएं

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप
Hazaribagh News: विभावि के भूगोल विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित
धनवार विधानसभा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: खोरीमहुआ एसडीओ ने राजनीतिक दलों संग की बैठक
Giridih News: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में पर्यावरण दिवस, प्राचार्य ने किया पौधारोपण
Google Search Profiles: अब Google पर बनाएं अपनी प्रोफाइल, खुद तय करें Search में कैसी दिखे आपकी पहचान
Palamu News: विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाबचंद अग्रवाल कॉलेज में “हरियाली महोत्सव-2026” का आयोजन
Koderm News: व्यवहार न्यायालय में पर्यावरण दिवस, प्रधान जिला जज रमाकान्त मिश्रा ने किया वृक्षारोपण
Koderma News: ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ की बैठक, कृष्णा सिंह घटवार फिर बने जिला अध्यक्ष
Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Bokaro News: विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी, झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई शहर बने ऊष्मा द्वीप
देवघर गोलीकांड का सनसनीखेज खुलासा; 5 आरोपी गिरफ्तार, 9 एमएम पिस्टल और बाइक बरामद