Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
विद्यालय प्रबंधन ने परिसर में रोपे कई छायादार पौधे
कोडरमा के डोमचांच स्थित मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक रजनीश, कैंपस कोऑर्डिनेटर बी.सी. पांडेय और शिक्षकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा व स्वच्छता बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली।
कोडरमा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी, डोमचांच में विद्यालय प्रबंधन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक रजनीश जी ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व का आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पर्यावरण पर गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प ले।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


