बोकारो आईटीईएफ चुनाव संपन्न, तरुण दूरदर्शी बने अध्यक्ष और विनोद कृष्णा सचिव
बोकारो आईटीईएफ इकाई का चुनाव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम में तरुण कुमार दूरदर्शी को अध्यक्ष और विनोद कृष्णा को सचिव पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव में सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
निर्मल महाराज
बोकारो: बोकारो आईटीईएफ इकाई का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के उपरांत घोषित परिणामों में तरुण कुमार दूरदर्शी को इकाई अध्यक्ष तथा विनोद कृष्णा को इकाई सचिव पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हित और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
