Bokaro News: हादसे के बाद बेसहारा हुए तीनों मासूमों के साथ खड़ा हुआ जिला प्रशासन

उपायुक्त और विधायक ने बच्चों के घर पहुंचकर दिया सहयोग का भरोसा

Bokaro News: हादसे के बाद बेसहारा हुए तीनों मासूमों के साथ खड़ा हुआ जिला प्रशासन
अनाथ बच्चों से मिलकर सहयोग का भरोसा देते प्रशासनिक अधिकारी

बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड में सड़क हादसे में माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन मासूम बच्चों की मदद के लिए जिला प्रशासन आगे आया है। विधायक उमाकांत रजक, उपायुक्त अजय नाथ झा और अन्य अधिकारियों ने बच्चों के घर पहुंचकर हरसंभव सहायता और संरक्षण का भरोसा दिया।

निर्मल महाराज

बोकारो: चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत बरमसिया ओपी क्षेत्र के दुबेकांटा के समीप सड़क दुर्घटना में पिछले दिनों एक दंपत्ति की मौत हो गई थी। माता-पिता के असमय निधन के बाद उनके तीन छोटे बच्चे — पल्लवी, विमल मांझी एवं विधुत मांझी — के सामने जीवन का बड़ा संकट खड़ा हो गया।

इस घटना की जानकारी मिलने पर विधायक चंदनकियारी उमाकांत रजक, उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना, चास अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा, जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज आदि बुधवार को बच्चों के घर पहुंचे। सभी ने बच्चों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग एवं संरक्षण का भरोसा दिलाया।

मौके पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पंचायत सेवक को निर्देश दिया कि बच्चों को खाद्यान्न अथवा अन्य मूलभूत जरूरतों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, बच्चों का स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का त्वरित निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से घायल हाथी की मौत, एक सप्ताह तक चला इलाज

उपायुक्त ने उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि किसी गैर-सरकारी संस्था को चिन्हित कर बच्चों की काउंसलिंग, मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, पठन-पाठन के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं जवाहर नवोदय तेनुघाट/आवासीय विद्यालय नावाडीह में नामांकन, सुरक्षा एवं समग्र कल्याण को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर समर्पित करें।

यह भी पढ़ें: डीपीएस बोकारो के राघव बने नंबर-1 बाल वैज्ञानिक, सात राज्यों के विद्यार्थियों को पछाड़ा

उन्होंने कहा कि बच्चों का बैंक खाता खोला जाए तथा बैंक खातों में मिलने वाली सभी आर्थिक सहायता राशि को उनके बेहतर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। आवश्यकतानुसार राशि को फिक्स डिपॉजिट के रूप में संरक्षित करने की दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही बीडीओ को अबुआ आवास अथवा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति हेतु प्रस्ताव जिला स्तर पर भेजने का निर्देश दिया गया।

मौके पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे मामलों को लेकर बेहद संवेदनशील है तथा विभिन्न प्रावधानों के अनुरूप बच्चों को अधिकतम लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

उधर, विधायक चंदनकियारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दुबेकांटा के समीप दुर्घटना स्थल का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने डीटीओ एवं उनकी टीम को निर्देश दिया कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया जाए।

मौके पर चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदनकियारी अजय वर्मा, अंचलाधिकारी रवि आनंद, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, थाना प्रभारी व अन्य प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

कोडरमा के युवक की गुजरात में संदिग्ध मौत: पोपलेन ऑपरेटर अफरोज का शव पहुंचते ही पैतृक गांव में मचा कोहराम कोडरमा के युवक की गुजरात में संदिग्ध मौत: पोपलेन ऑपरेटर अफरोज का शव पहुंचते ही पैतृक गांव में मचा कोहराम
Koderma News: योगासन खेल प्रतियोगिता में बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन
Bokaro News: डीएसपी समेत कई अधिकारियों का बड़ा तबादला, जिले में नई तैनाती तय
Koderma News: दिल थाम देने वाले मैचों के बीच खत्म हुआ लीग स्टेज, 4 सेमीफाइनल टीमों का हुआ फैसला
Ranchi News: एसबीयू में प्लेसमेंट ड्राइव, छात्रों को मिली बड़ी कंपनियों में नौकरी
BPSC TRE-4 वैकेंसी में देरी पर पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, रिंकल यादव हिरासत में, सड़क पर हंगामा
Koderma News: समर कैंप का तीसरा दिन: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ‘आर्ट डे’, मॉडर्न किड्स पैराडाइज में ‘लिटिल शेफ डे’
बाबूलाल मरांडी और रविन्द्र पांडेय ने माधवलाल सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा - ऐसे बेदाग जननेता बिरले होते हैं
Deoghar News: ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मोहनपुर पुलिस की कार्रवाई में 8.43 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
तिलैया डैम में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मातम
प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’, वीडियो वायरल
विकेन्द्रित उत्पादन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलती है मजबूती: कल्पना सोरेन