बाबूलाल मरांडी और रविन्द्र पांडेय ने माधवलाल सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा - ऐसे बेदाग जननेता बिरले होते हैं

गोमिया के साड़म स्थित आवास पर नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

बाबूलाल मरांडी और रविन्द्र पांडेय ने माधवलाल सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा - ऐसे बेदाग जननेता बिरले होते हैं
माधवलाल सिंह को श्रद्धांजलि देते बाबूलाल मरांडी और रविन्द्र पांडेय

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi और पूर्व सांसद Ravindra Kumar Pandey ने गोमिया स्थित आवास पहुंचकर पूर्व मंत्री Madhavlal Singh को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और माधवलाल सिंह के व्यक्तित्व, सादगी, ईमानदारी एवं जनसेवा को याद किया।

बोकारो: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और गिरिडीह लोकसभा के पूर्व सांसद रविन्द्र पांडेय  सोमवार को गोमिया प्रखंड के साड़म स्थित पूर्व मंत्री स्वर्गीय Madhavlal Singh के आवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने माधव बाबू के ज्येष्ठ पुत्र विकास लाल सिंह को अपने पास बिठाकर सांत्वना दी। उनके साथ भतीजे सूरज लाल सिंह और आकाश लाल सिंह भी मौजूद रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र राज, ओबीसी मोर्चा के केंद्रीय सदस्य देवनारायण प्रजापति, जिप सदस्य आकाश लाल, संजय सिन्हा, मोहन राम, सनत राम, किरण राम, अशोक राम, रोहित यादव, राजकुमार यादव, संजय ठाकुर और मोहन मदन चौधरी समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

श्रद्धांजलि देने के बाद बाबूलाल मरांडी ने माधवलाल सिंह को याद करते हुए कहा कि “हमने उनको जितना जाना और समझा, वे हमेशा खरी-खरी और बिना लाग-लपेट के बात करने वाले व्यक्ति थे। गलत को गलत और सच को सच कहना उनकी पहचान थी। ऐसे लोग राजनीति में बहुत कम मिलते हैं। उन्हें कभी इस बात की परवाह नहीं रहती थी कि सच बोलने से नुकसान होगा या फायदा।”

उन्होंने कहा कि माधव बाबू जनसेवा के लिए दिन-रात समर्पित रहते थे। राजनीति में बेदाग और साफ-सुथरी छवि बनाए रखना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और जनसेवा का प्रतीक था, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: सड़क किनारे मिला दिव्यांग बच्चा, मां को खोजने में जुटी पुलिस

वहीं पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भावुक स्वर में कहा कि “माधव चाचा के चले जाने से हम लोग टूट गए हैं।” उन्होंने कहा कि माधवलाल सिंह ने अपने जीवन में जो रिश्ते बनाए, उन्हें आगे भी परिवार के लोगों को बनाए रखना चाहिए, ताकि किसी को अभिभावक की कमी महसूस न हो।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: 24 घंटे में न्याय: पुलिस की बड़ी सफलता, महिला की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी दबोचा गया

रविन्द्र पांडेय ने कहा कि माधव बाबू का व्यक्तित्व और उनके कार्य हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी स्वर्गीय माधवलाल सिंह के व्यक्तित्व, सादगी और जनसेवा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

कोडरमा के युवक की गुजरात में संदिग्ध मौत: पोपलेन ऑपरेटर अफरोज का शव पहुंचते ही पैतृक गांव में मचा कोहराम कोडरमा के युवक की गुजरात में संदिग्ध मौत: पोपलेन ऑपरेटर अफरोज का शव पहुंचते ही पैतृक गांव में मचा कोहराम
Koderma News: योगासन खेल प्रतियोगिता में बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन
Bokaro News: डीएसपी समेत कई अधिकारियों का बड़ा तबादला, जिले में नई तैनाती तय
Koderma News: दिल थाम देने वाले मैचों के बीच खत्म हुआ लीग स्टेज, 4 सेमीफाइनल टीमों का हुआ फैसला
Ranchi News: एसबीयू में प्लेसमेंट ड्राइव, छात्रों को मिली बड़ी कंपनियों में नौकरी
BPSC TRE-4 वैकेंसी में देरी पर पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, रिंकल यादव हिरासत में, सड़क पर हंगामा
Koderma News: समर कैंप का तीसरा दिन: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ‘आर्ट डे’, मॉडर्न किड्स पैराडाइज में ‘लिटिल शेफ डे’
बाबूलाल मरांडी और रविन्द्र पांडेय ने माधवलाल सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा - ऐसे बेदाग जननेता बिरले होते हैं
Deoghar News: ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मोहनपुर पुलिस की कार्रवाई में 8.43 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
तिलैया डैम में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मातम
प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’, वीडियो वायरल
विकेन्द्रित उत्पादन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलती है मजबूती: कल्पना सोरेन