Ranchi News: एसबीयू में प्लेसमेंट ड्राइव, छात्रों को मिली बड़ी कंपनियों में नौकरी

2025 और 2026 बैच के छात्रों ने कैंपस ड्राइव में लिया हिस्सा

Ranchi News: एसबीयू में प्लेसमेंट ड्राइव, छात्रों को मिली बड़ी कंपनियों में नौकरी
एसबीयू प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल छात्र और कंपनी प्रतिनिधि

Sarala Birla University में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 326 से अधिक विद्यार्थियों का चयन विभिन्न राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में हुआ है। Tata Consultancy Services, Cognizant, Deloitte और Axis Bank जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को एक बार फिर बेहतर पैकेज पर जॉब मिला है। हाल ही में वर्ष 2025 एवं 2026 बैच के विद्यार्थियों के लिए टीसीएस आयोजित कैंपस भर्ती प्रक्रिया में विवि के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस ड्राइव में अन्यान्य महाविद्यालयों एवं संस्थानों के विद्यार्थियों की भी सहभागिता रही। इसी क्रम में, फेरो अलॉय निर्माण एवं निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी बिहार फाऊंडरी एंड कास्टिंग्स लिमिटेड भी प्लेसमेंट ड्राइव में सम्मिलित हुआ।

प्लेसमेंट प्रक्रिया में इस साल कॉग्निजेंट, इनटेलीपाट, कोटक लाइफ इंश्योरेंस, कोडयंग समेत कई राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी शिरकत कर रही हैं। इसके पूर्व ईवाई, डेलोयट, आईडीबीआई बैंक, आईटीसी होटल्स लिमिटेड, जीई एयरोस्पेस, बर्जर पेंट्स, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्रा टेक सीमेंट लिमिटेड, इंडस टावर्स, बजाज फाइनेंस तथा इंफो एज जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में भी विवि के विद्यार्थी चयनित हो चुके हैं। इस वर्ष अब तक कुल 326 से अधिक विद्यार्थियों का सफलतापूर्वक चयन विभिन्न कंपनियों में हो चुका है, जबकि कई कंपनियों के परिणाम अभी लंबित हैं।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बताया कि विश्वविद्यालय में उन्हें केवल पुस्तकीय ज्ञान तक ही सीमित नहीं रखा गया, बल्कि आधुनिक प्रयोगशालाओं, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, तकनीकी वर्कशॉप्स और इंडस्ट्री विजिट के माध्यम से आज के दौर के औद्योगिक वातावरण से भी परिचित कराया गया। इसी व्यावहारिक एवं ज्ञानपरक प्रशिक्षण का परिणाम रहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान पूरे आत्मविश्वास के साथ वे कंपनी के अधिकारियों के प्रश्नों का सटीक उत्तर दे सके।

विवि के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग के डीन हरिबाबू शुक्ला ने बताया कि विश्वविद्यालय निरंतर प्रयास करती है कि यहां के प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर करियर अवसर उपलब्ध हो 
सके।

यह भी पढ़ें: रांची में CISCE जोनल बॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवंराज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने प्लेसमेंट प्रक्रिया में बड़ी संख्या में छात्रों के चयन पर हर्ष व्यक्त किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें: "फर्जी घुसपैठिये वोटरों को बचाना ही कांग्रेस का हिडन एजेंडा": SIR विवाद पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

तेज रफ्तार बस ने खड़ी बोलेनो कार को रौंदा, सर्विसिंग सेंटर में घुसते ही मची अफरा-तफरी तेज रफ्तार बस ने खड़ी बोलेनो कार को रौंदा, सर्विसिंग सेंटर में घुसते ही मची अफरा-तफरी
Bokaro News: आदिवासी समाज की जमीन पर कब्जा गंभीर मामला: चंपई सोरेन
Bokaro News: विधायक अनूप सिंह से मिला आरसीएमयू का प्रतिनिधिमंडल, रांची आवास पर मजदूरों की समस्याओं पर हुआ गहन मंथन
Bokaro News: कृषक पाठशाला में खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन: आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी किसानों की आय
Bokaro News: दवा दुकानों की देशव्यापी हड़ताल का व्यापक असर, ऑनलाइन फार्मेसी और नकली दवाओं के खिलाफ फूटा गुस्सा
Bokaro News: अब आधार के कामों के लिए नहीं जाना होगा दूर, चास वार्ड संख्या-18 में नीलम हॉस्पिटल के समीप केंद्र शुरू
कोडरमा के युवक की गुजरात में संदिग्ध मौत: पोपलेन ऑपरेटर अफरोज का शव पहुंचते ही पैतृक गांव में मचा कोहराम
Koderma News: योगासन खेल प्रतियोगिता में बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन
Bokaro News: डीएसपी समेत कई अधिकारियों का बड़ा तबादला, जिले में नई तैनाती तय
Koderma News: दिल थाम देने वाले मैचों के बीच खत्म हुआ लीग स्टेज, 4 सेमीफाइनल टीमों का हुआ फैसला
Ranchi News: एसबीयू में प्लेसमेंट ड्राइव, छात्रों को मिली बड़ी कंपनियों में नौकरी
BPSC TRE-4 वैकेंसी में देरी पर पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, रिंकल यादव हिरासत में, सड़क पर हंगामा