Ranchi News: संत गैब्रिएल एंड मोनिका स्कूल एदलहातू मोराबादी में समर कैंप का आयोजन
स्वादिष्ट व्यंजनों और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चों ने उठाया भरपूर आनंद
रांची के संत गैब्रिएल एंड मोनिका स्कूल, एदलहातू मोराबादी में 16 से 18 मई तक तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बच्चों ने पेंटिंग, ड्राइंग, नृत्य, गायन, योगा, मेडिटेशन और विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों और मनोरंजन की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।
रांची: संत गैब्रिएल एंड मोनिका स्कूल, एदलहातू मोराबादी में 16, 17 और 18 मई को समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने खूब मस्ती की। साथ ही शिक्षकों को भी बच्चों के साथ आनंद लेने का अवसर मिला।
पहले दिन बच्चों का तिलक, आरती एवं पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। बच्चों ने बलून गेम समेत कई मजेदार गतिविधियों में भाग लिया। इसके साथ ही पेंटिंग, ड्राइंग, नृत्य, गायन, योगा, मेडिटेशन, फन गेम, पेयर गेम, अलग-अलग शहरों के भ्रमण गेम और पेपर आर्ट का आनंद लिया।

फाउंडर डायरेक्टर सह प्रिंसिपल डॉ. सुषमा केरकेट्टा ने बच्चों और शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में खुशियां ढूंढना और उन्हें मनाना जरूरी है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सराहना की।
इस कार्यक्रम में मिस डेजी, मिस गुलराना, जीवंती मैम, उषा मैम, प्रेमा मैम, मनोरमा मैम, अंजु मैम, अमिता मैम, संध्या मैम, कांता मैम, संजय सर, प्रकाश सर, राज सर, अनुराग सर, जॉनसन सर एवं अभिषेक सर शामिल हुए।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
