Ranchi News: विश्व रिकॉर्ड विजेता नन्हे तैराक इशांक सिंह का ‘रिलेशंस’ ने किया सम्मान

पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर इशांक की प्रतिभा को किया नमन

Ranchi News: विश्व रिकॉर्ड विजेता नन्हे तैराक इशांक सिंह का ‘रिलेशंस’ ने किया सम्मान
(फ़ोटो)

राँची के सात वर्षीय तैराक इशांक सिंह को पाल्क स्ट्रेट पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाने पर सामाजिक संस्था 'रिलेशंस' के निदेशक आशुतोष द्विवेदी ने सम्मानित किया। इशांक ने 30 अप्रैल 2026 को लगातार 9 घंटे 50 मिनट तैराकी कर भारत और श्रीलंका के बीच दुर्गम जलडमरूमध्य को पार करने की असाधारण उपलब्धि हासिल की है।

राँची: भारत और श्रीलंका के बीच स्थित दुर्गम पाल्क स्ट्रेट को पार कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने वाले सात वर्षीय प्रतिभाशाली तैराक इशांक सिंह की ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे राँची शहर में गर्व और खुशी का माहौल है। इसी क्रम में शहर की सामाजिक संस्था रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी ने हवाई नगर स्थित इशांक के आवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

सम्मान समारोह के दौरान आशुतोष द्विवेदी ने इशांक सिंह को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनकी असाधारण उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी उम्र में समुद्र जैसी कठिन चुनौती को पार करना अद्भुत साहस, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। इशांक ने अपनी प्रतिभा से न केवल राँची बल्कि पूरे झारखंड और देश का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चे मोबाइल और टीवी की दुनिया में अधिक व्यस्त रहते हैं, ऐसे में इशांक सिंह का यह समर्पण अन्य बच्चों के लिए भी बड़ी प्रेरणा है। उनका यह विश्व रिकॉर्ड आने वाली पीढ़ियों को खेल और साहस के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

इस अवसर पर इशांक की माता मनीषा सिन्हा एवं पिता सुनील कुमार भी उपस्थित रहे। आशुतोष द्विवेदी ने दोनों अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी बच्चे की सफलता के पीछे उसके माता-पिता का त्याग, सहयोग और सही मार्गदर्शन सबसे बड़ी भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्लास्टिक अपशिष्ट न्यूनीकरण पर विशेष वेबिनार आयोजित

गौरतलब है कि इशांक सिंह ने 30 अप्रैल 2026 को लगभग 9 घंटे 50 मिनट तक लगातार समुद्र की तेज लहरों से संघर्ष करते हुए भारत और श्रीलंका के बीच स्थित पाल्क स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि के बाद उन्हें देशभर से लगातार सम्मान और शुभकामनाएँ मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें: झारखंड में योग दिवस की धूम: भाजपा ने सभी 595 मंडलों में किया भव्य आयोजन, दिग्गजों ने किया योगाभ्यास

कार्यक्रम के अंत में संस्था ‘रिलेशंस’ की ओर से आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि भविष्य में भी इशांक सिंह को हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन दिया जाएगा, ताकि वह आने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत का तिरंगा ऊँचा लहराते रहें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

KCC Loan Rules 2027: किसानों को बड़ी राहत, RBI के नए नियमों से मिलेगा बड़ा फायदा KCC Loan Rules 2027: किसानों को बड़ी राहत, RBI के नए नियमों से मिलेगा बड़ा फायदा
PM Kisan 23वीं किस्त खाते में नहीं आई? जानें वजह और तुरंत करें स्टेटस चेक
जेपी विचार मंच ने मनाया 'आपातकाल-प्रतिकार दिवस', काला बिल्ला लगाकर किया विरोध
रौनियार विकास मंच बाजरा रांची महिला इकाई का गठन, मीनाक्षी गुप्ता बनीं अध्यक्ष
झारखंड की दो टॉपर बेटियां कैसे बनीं 'सॉल्वर'? गरीबी, असफलता और लालच की पूरी कहानी
झारखंड को नशामुक्त बनाने निकले युवा, मंत्री सुदिव्य कुमार ने दिखाई मैराथन को हरी झंडी
प्रकृति ने वेनेजुएला में भूकंप के रूप में दिखाया रौद्र रूप: जे.पी. पांडेय
CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार