स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्लास्टिक अपशिष्ट न्यूनीकरण पर विशेष वेबिनार आयोजित
विभिन्न कोयला क्षेत्रों से ऑनलाइन जुड़े सैकड़ों प्रतिभागी
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) द्वारा 19 जून 2026 को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत "Reducing Plastic Waste for A Greener Tomorrow" विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें सीआईपीईटी रांची के निदेशक अवनीत कुमार जोशी ने सतत विकास, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण हेतु व्यवहारगत बदलाव पर विशेष व्याख्यान दिया।
रांची: स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा दिनांक 19 जून, 2026 को “Reducing Plastic Waste for A Greener Tomorrow” विषय पर एक व्याख्यान एवं वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एकल-उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु प्लास्टिक अपशिष्ट में कमी लाने के उपायों को प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर सीआईपीईटी (CIPET), रांची के निदेशक एवं प्रमुख अवनीत कुमार जोशी ने विषय पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्लास्टिक अपशिष्ट के बढ़ते पर्यावरणीय प्रभावों, सतत विकास में अपशिष्ट प्रबंधन की भूमिका तथा प्लास्टिक उपयोग में कमी लाने हेतु अपनाए जा सकने वाले व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक जनभागीदारी एवं व्यवहारगत परिवर्तन की आवश्यकता पर भी बल दिया।


कार्यक्रम के आयोजन में पूजा प्रसाद, प्रबंधक (सा. वि) एवं श्वेता हंसदा, प्रबंधक (सा.वि) की सक्रिय भूमिका रही। यह कार्यक्रम स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

