Koderma News: राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन
काली मंदिर परिसर में राजद नेताओ ने किया सेवादारी, आम-अवाम में बांटे लस्सी-लड्डू
कोडरमा के झुमरीतिलैया में राजद कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में कोडरमा स्टेशन के पास 6 पाउंड का केक काटा गया और 'प्यार बांटते चलो' अभियान के तहत आम लोगों के बीच लस्सी व मिठाइयां बांटी गईं।
कोडरमा: राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक न्याय के योद्धा, अविभाजित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79 वां जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में 11 जून को झुमरीतिलैया में मनाया गया। लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर राजद कार्यकर्ताओ ने कोडरमा स्टेशन के समीप काली मंदिर परिसर में "प्यार बांटते चलो" अभियान में संयुक्त रूप से शामिल होकर आम अवाम के बीच सेवादारी की।साथ ही आम अवाम के बीच लस्सी-लड्डू व मिठाई का वितरण किया।
राजद जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव,नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोहर राम उर्फ बाबू,युवा जिलाध्यक्ष मनोज रजक, महिला जिलाध्यक्ष अमरजीत कौर,नगर अध्यक्ष घनश्याम तुरी, डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी के नेतृत्व में 6 पाउंड का केक काटा गया। राजद जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव ने कहा कि लाखों दलित,आदिवासी अति पिछड़े,पिछड़े, अल्पसंख्यक समाज और सभी वर्गों के गरीबों-असहाय लोगों के अधिकारों के लिए लालू प्रसाद यादव ने जो हुंकार दी है, उसे इतिहास कभी भूला नही सकती है। उन्होंने कहा की लालू प्रसाद यादव के सामाजिक न्याय की देन है की आज गरीब शान से अपने अधिकारों के लिए किसी भी ताकत के खिलाफ खड़ी हो जाती है।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


