Palamu News: पर्यावरण और नशामुक्ति के लिए 20 जून को सजेगा 'साइक्लोथॉन-2026' का महामंच

अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने का उपायुक्त का निर्देश

Palamu News: पर्यावरण और नशामुक्ति के लिए 20 जून को सजेगा 'साइक्लोथॉन-2026' का महामंच
(साइक्लोथॉन तैयारियों की समीक्षा)

पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में 20 जून 2026 को आयोजित होने वाले साइक्लोथॉन की तैयारियों की समीक्षा की गई। ब्राइट लैंड स्कूल से पुलिस लाइन तक निकलने वाली इस साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और फिटनेस के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करना है।

पलामू: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त पलामू श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आगामी 20 जून 2026 को आयोजित होने वाले साइक्लोथॉन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न विभागों एवं आयोजकों के साथ आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में पलामू जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने साइक्लोथॉन की रूपरेखा से उपायुक्त को अवगत कराया। बताया कि पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित साइक्लोथॉन 20 जून को प्रातः 6 बजे ब्राइट लैंड स्कूल से प्रारंभ होकर बाईपास मार्ग एवं बीसफुट्टा होते हुए पुलिस लाइन तक पहुंचेगी , जहां इसका समापन होगा।

उपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि यह आयोजन जन-जागरूकता के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति लोगों को प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।इसके जरिए लोगों से फीट रहने व नशा से दूर रहने की अपील की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आयोजन के सफल संचालन हेतु समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।

उन्होंने सिविल सर्जन को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं एवं एम्बुलेंस उपलब्ध कराने तथा जिला खेल पदाधिकारी को खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों से भी अपने अधीनस्थ कर्मियों को कार्यक्रम में भाग लेने हेतु प्रेरित करने को कहा।

यह भी पढ़ें: Koderma News: डीवीसी केटीपीएस में सिविल कर्मियों के लिए लू जागरूकता शिविर आयोजित

बैठक में आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर सदर एसडीएम सुलोचना मीणा, ट्रेनी आईएएस,सिविल सर्जन,जिला खेल पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,एसडीपीओ,समाज कल्याण पदाधिकारी,पलामू जिला साइकलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोहर कुमार,सचिव सनत चटर्जी, कोषाध्यक्ष साहेब सिंह नामधारी, मीडिया प्रभारी सौरभ कुमार, प्रवक्ता राजीव मुखर्जी समेत संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: अनीश हत्याकांड के 11 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, भाकपा माले का अल्टीमेटम

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान  Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान 
Palamu News: पर्यावरण और नशामुक्ति के लिए 20 जून को सजेगा 'साइक्लोथॉन-2026' का महामंच
Palamu News: बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: नगर अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता
Palamu News: जन समाधान कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं 
Dhanbad News: 21 जून को सात केंद्रों पर होगी नीट यूजी-2026 परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा में जुटा प्रशासन
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की व्यापक समीक्षा
Dhanbad News: बीसीसीएल में ओबीसी कोल कर्मियों का मिलन सह सम्मान समारोह, देव कुमार वर्मा बने प्रभारी
मधुपुर-जगदीशपुर स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
Deoghar News: जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य, कटेगा वेतन
Deoghar News: नीट परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए उपायुक्त सौरभ कुमार ने संभाला मोर्चा
Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल का पदमा प्रखंड में सघन दौरा, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
Hazaribagh News: पंजाब जा रहे ट्रक से 3 क्विंटल 5 किलो डोडा बरामद, तस्करी नेटवर्क ध्वस्त