Giridih News: उपायुक्त का सख्त निर्देश, 15वें वित्त आयोग का लंबित भुगतान 7 दिनों में करें

लापरवाही बरतने वाले मुखियाओं को दिया कड़ा अल्टीमेटम

Giridih News: उपायुक्त का सख्त निर्देश, 15वें वित्त आयोग का लंबित भुगतान 7 दिनों में करें
(विकास योजनाओं की समीक्षा)

गिरिडीह समाहरणालय में उपायुक्त रामनिवास यादव ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 के लंबित भुगतानों पर गहरी नाराजगी जताते हुए उन्होंने मुखियाओं को 7 दिनों के भीतर भुगतान करने तथा विफल रहने पर पंचायत सचिवों को निलंबित करने का सख्त निर्देश दिया।

गिरिडीह: उपायुक्त, रामनिवास यादव ने आज समाहरणालय सभागार में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति तथा लंबित भुगतानों की विस्तार से जानकारी ली। 

समीक्षा के क्रम में उन्होंने पाया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 की कई योजनाओं का भुगतान अब तक लंबित है, जिससे योजनाओं के लाभार्थियों एवं कार्य एजेंसियों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी संबंधित मुखियाओं को निर्देश दिया कि लंबित भुगतानों का निष्पादन आगामी सात दिनों के भीतर हर हाल में सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। 

उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं होने की स्थिति में संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों के विरुद्ध पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित पंचायत सचिवों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं की नियमित निगरानी करें तथा भुगतान, कार्य प्रगति एवं अभिलेखों का अद्यतन संधारण सुनिश्चित करें। 

उपायुक्त ने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा आमजन को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाना है। ऐसे में सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मी पूरी जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ कार्य करें। बैठक के अंत में उपायुक्त ने कहा कि विकास योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: जमुआ पशुपालन कार्यालय में ताला, तड़प रहे मवेशी और दर-दर भटक रहे बेबस किसान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप
Hazaribagh News: विभावि के भूगोल विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित
धनवार विधानसभा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: खोरीमहुआ एसडीओ ने राजनीतिक दलों संग की बैठक
Giridih News: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में पर्यावरण दिवस, प्राचार्य ने किया पौधारोपण
Google Search Profiles: अब Google पर बनाएं अपनी प्रोफाइल, खुद तय करें Search में कैसी दिखे आपकी पहचान
Palamu News: विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाबचंद अग्रवाल कॉलेज में “हरियाली महोत्सव-2026” का आयोजन
Koderm News: व्यवहार न्यायालय में पर्यावरण दिवस, प्रधान जिला जज रमाकान्त मिश्रा ने किया वृक्षारोपण
Koderma News: ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ की बैठक, कृष्णा सिंह घटवार फिर बने जिला अध्यक्ष
Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Bokaro News: विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी, झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई शहर बने ऊष्मा द्वीप
देवघर गोलीकांड का सनसनीखेज खुलासा; 5 आरोपी गिरफ्तार, 9 एमएम पिस्टल और बाइक बरामद