“शांति व्यवस्था सर्वोपरि” : बंगाल हाईकोर्ट के फैसले पर बजरंगी महतो की प्रतिक्रिया

बकरीद से पहले गोवंश वध प्रतिबंध पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

“शांति व्यवस्था सर्वोपरि” : बंगाल हाईकोर्ट के फैसले पर बजरंगी महतो की प्रतिक्रिया
हाईकोर्ट फैसले पर प्रतिक्रिया देते बजरंगी महतो

पश्चिम बंगाल हाईकोर्ट ने बकरीद से पहले बड़े पशुओं के वध पर राज्य सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए एहतियाती कदमों में दखल नहीं दिया जाएगा।

साहिबगंज: पश्चिम बंगाल हाईकोर्ट ने गोवंश वध को लेकर अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने बकरीद से पहले राज्य सरकार द्वारा बड़े पशुओं के वध पर लगाए गए प्रतिबंधों में किसी भी तरह का हस्तक्षेप करने से साफ इनकार कर दिया है। खंडपीठ ने टिप्पणी की कि त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यदि सरकार कोई एहतियाती कदम उठाती है, तो अदालत उसमें दखल नहीं देगी।

बजरंगी महतो ने किया फैसले का स्वागत  

कोर्ट के इस फैसले का हिन्दू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने स्वागत किया है। शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय का यह निर्णय स्वागत योग्य है। इससे स्पष्ट है कि कानून और शांति व्यवस्था सर्वोपरि है। राज्य सरकार ने 13 मई को जो आदेश जारी किया था, उसका उद्देश्य सिर्फ आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना था।

बजरंगी महतो ने आगे कहा कि सभी नागरिकों से मेरी अपील है कि न्यायालय के आदेश का सम्मान करें और त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। प्रशासन को भी चाहिए कि सरकारी आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराए। उन्होंने कहा कि यह फैसला साहिबगंज जैसे सीमावर्ती इलाकों में पशु तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर भी लगाम लगाएगा।

यह फैसला सिर्फ एक प्रतिबंध का मामला नहीं है। इसका सीधा असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा जैसे सीमावर्ती जिलों पर पड़ेगा, जहां से अक्सर बकरीद के वक्त पशु तस्करी के मामले सामने आते हैं। कोर्ट के आदेश के बाद अब प्रशासन के पास सख्ती करने का कानूनी आधार और मजबूत हो गया है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: भाजपा का प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, किसानों के लिए 12 सूत्री मांग

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता सख्त, अस्पतालों में अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति Koderma News: स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता सख्त, अस्पतालों में अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति
Sahebganj News: युवाओं को दिया गया 'पंच परिवर्तन' का मंत्र, मॉडल कॉलेज में नागरिक शिष्टाचार पर भव्य गोष्ठी संपन्न
दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग, प्रेम संबंध से नाराज पिता ने सोती हुई बेटी को टांगी से काटा
क्या गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करना सही होगा? जानिए पक्ष और विपक्ष
Sahebganj News: आंगनबाड़ी सेविकाओं का फूटा गुस्सा, 7 महीने से मानदेय और पोषाहार राशि बकाया, आंदोलन की चेतावनी
Giridih News: हीटवेव पर डीसी रामनिवास यादव का बड़ा एक्शन: जिला प्रशासन अलर्ट, युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगे चापाकल
Dhanbad news: सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में समर कैंप शुरू, बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा
Giridih News: कॉलेज में संताली पीजी की मांग तेज, छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुलसचिव को सौंपा आवेदन
Gulmarg Gondola: हवा में अटकी 300 जिंदगियां! गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी से हड़कंप, जानें पूरा मामला
Giridih News: त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, सरिया अनुमंडल सभागार में शांति समिति की महाबैठक संपन्न
Dhanbad News: ढांगी गांव पहुंचे सिंदरी विधायक चंद्र देव महतो, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Pakur News: रघुनाथपुर गांव में भ्रष्टाचार का खुला खेल, बिना बोर्ड लगाए कूप निर्माण में सरकारी राशि का बंदरबांट