साहिबगंज पुलिस में बड़ा फेरबदल, सदर SDPO समेत कई अफसरों का तबादला
जैप-09 में 5 नए डीएसपी की पोस्टिंग से बढ़ी मजबूती
साहिबगंज में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड में 201 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए साहिबगंज जिले की पुलिसिंग की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी है।
साहिबगंज: गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार को राज्य में कानून व्यवस्था को और धार देने के लिए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया। जारी अधिसूचना के तहत राज्यभर में 201 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इस सूची में साहिबगंज जिले की पुलिसिंग की कमान भी नए हाथों में सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार, साहिबगंज विशेष शाखा में तैनात पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार को साहिबगंज सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। परिवीक्षाधीन डीएसपी रविकांत साव को साहिबगंज पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, मुख्यालय डीएसपी विजय कुशवाहा को IRB- 04, लातेहार भेज दिया गया है। जबकि सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की को अब नाला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की नई जिम्मेदारी दी गई है।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
