Sahebganj News: जाति प्रमाण पत्र की मांग पर महाधरना 11वें दिन भी जारी, आंदोलनकर्मियों को मिला पूर्व विधायक का साथ

छात्र और युवा शिक्षा-रोजगार में आरक्षण से हो रहे वंचित

Sahebganj News: जाति प्रमाण पत्र की मांग पर महाधरना 11वें दिन भी जारी, आंदोलनकर्मियों को मिला पूर्व विधायक का साथ
(फ़ोटो)

साहिबगंज में शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर चल रहा धरना 11वें दिन भी जारी रहा। पूर्व विधायक अकिल अख्तर और मिस्फिका हसन ने धरनास्थल पहुँचकर आंदोलन को समर्थन देते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

साहिबगंज: प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र पुनः निर्गत करने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन महाधरना गुरुवार को ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। वहीं, आंदोलन के दसवें दिन धरनास्थल पर राजनीतिक समर्थन भी देखने को मिला। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिस्फिका हसन और पूर्व विधायक अकिल अख्तर धरनास्थल पहुंचे और आंदोलनकारियों को अपना समर्थन दिया। आंदोलनकारियों ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। नेताओं ने धरनारत लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मांगों को जायज ठहराया

अकिल अख्तर ने कहा कि शेरशाहबादी समुदाय वर्षों से अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन सरकार और प्रशासन इस गंभीर मुद्दे को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके विधायक कार्यकाल के अंतिम दिनों में शेरशाहबादी समाज को जाति प्रमाण पत्र मिलना बंद हो गया था। तब से वह इस मुद्दे को विधानसभा से लेकर प्रशासनिक स्तर तक उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल कागज का मामला नहीं, बल्कि हजारों छात्र-युवाओं के भविष्य, अधिकार और पहचान से जुड़ा मुद्दा है। 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन बरहरवा से निकलकर उधवा, राजमहल, साहिबगंज और पाकुड़ तक फैल जाएगा। जरूरत पड़ने पर महिलाएं भी आंदोलन में उतरेंगी और चक्का जाम किया जाएगा।   मिस्फिका हसन ने कहा कि किसी भी समुदाय को उसके संवैधानिक अधिकार से वंचित रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। शेरशाहबादी समाज के छात्र और युवा शिक्षा एवं रोजगार में आरक्षण के लाभ से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की अपील की। 

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने कहा कि दस दिनों से शांतिपूर्ण आंदोलन के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे समुदाय में नाराजगी बढ़ रही है। प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र पुनः जारी करने का ठोस आदेश नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। धरनास्थल पर मुखिया मो. इश्तियाक, मो. अजमईल, तोफाइल शेख, मो. नवाज, महबूब आलम, सोलेमान शेख, वसीम अकरम, महमूद आलम, मो. मोसब्बर, सरफराज अहमद, जहीर शेख समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

नटराज होटल में वन्यजीव तस्करी का खुलासा, मॉनिटर लिजार्ड से जुड़ी 30 ‘हत्था जोड़ी’ बरामद नटराज होटल में वन्यजीव तस्करी का खुलासा, मॉनिटर लिजार्ड से जुड़ी 30 ‘हत्था जोड़ी’ बरामद
Sahebganj News: जाति प्रमाण पत्र की मांग पर महाधरना 11वें दिन भी जारी, आंदोलनकर्मियों को मिला पूर्व विधायक का साथ
Sahebganj News: आलमगीर आलम की रिहाई: जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री, समर्थकों ने "जिंदाबाद" के नारों से गूंजाया होटवार
Sahebganj News: MDM पर संकट: अज्ञात चोरों ने स्कूल की रसोई को बनाया निशाना, बच्चों के मध्याह्न भोजन पर पड़ा असर
भाजपा का हल्ला बोल: राज्य सरकार की 'वादाखिलाफी' के खिलाफ सभी प्रखंडों में धरना देगी भाजपा
Bokaro News: पुलिस ने चंद्रपुरा गृहभेदन कांड का किया उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: बीआइटी सिंदरी में 'क्रिटिकल मिनरल्स' पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू
Dhanbad News: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन सख्त, डीडीसी ने दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: डिजिटल शिक्षा की ओर कदम: डीएवी सिंदरी के छात्रों ने बीआइटी के हाईटेक पुस्तकालय का किया भ्रमण
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिकारीपाड़ा के मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: सशक्तिकरण का सफर: डीसी ने सखी मंडल की 4 दीदियों को सौंपी टोटो की चाबियां
Dumka News: डिजिटल शोध की ओर कदम: SKMU में शिक्षकों ने सीखा SPSS सॉफ्टवेयर से डेटा विश्लेषण