Dhanbad News: डिजिटल शिक्षा की ओर कदम: डीएवी सिंदरी के छात्रों ने बीआइटी के हाईटेक पुस्तकालय का किया भ्रमण

ऑनलाइन अध्ययन सामग्री और ई-जर्नल्स की विस्तृत जानकारी मिली

Dhanbad News: डिजिटल शिक्षा की ओर कदम: डीएवी सिंदरी के छात्रों ने बीआइटी के हाईटेक पुस्तकालय का किया भ्रमण
(फ़ोटो)

डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी के 12वीं के छात्रों ने बीआइटी सिंदरी के केंद्रीय पुस्तकालय का शैक्षणिक भ्रमण कर डिजिटल संसाधनों की जानकारी ली। संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज राय ने छात्रों को पुस्तकालय को नवाचार का केंद्र बताया।

सिंदरी: आधुनिक शिक्षा व्यवस्था और डिजिटल संसाधनों की जानकारी देने के उद्देश्य से डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी के 12वीं कक्षा के 32 विद्यार्थियों ने बुधवार को बीआईटी सिंदरी के केंद्रीय पुस्तकालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पुस्तकालय की आधुनिक कार्यप्रणाली, डिजिटल सुविधाओं तथा ऑनलाइन अध्ययन संसाधनों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान छात्रों को डिजिटल लाइब्रेरी, साइबर लाइब्रेरी, ओपेक सुविधा, लाइबसिस सॉफ्टवेयर, रिफ्रेंस सर्विस, सर्वर इंस्टॉलेशन, ई-बुक्स और ई-जर्नल्स के संचालन से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों ने ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, शोध पत्र और डिजिटल डेटाबेस के उपयोग के विभिन्न तरीकों को समझा। पुस्तकालय विशेषज्ञों ने बताया कि बदलते समय में डिजिटल लाइब्रेरी शिक्षा और शोध कार्य का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है तथा भविष्य की शिक्षा प्रणाली का अहम हिस्सा बन रही है।

विद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष रंजन कुमार एवं शिक्षक संदीप कुमार के प्रयास से यह शैक्षणिक भ्रमण सफल रहा। विद्यालय के प्राचार्य द्विवेंदु त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों के अध्ययन कौशल, शोध क्षमता और ज्ञानवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

वहीं बीआईटी सिंदरी के निदेशक डॉ. पंकज राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकालय केवल पुस्तकों का भंडार नहीं, बल्कि ज्ञान और नवाचार का केंद्र है। इस अवसर पर प्रो. मनोज मिश्रा, सुमित मिश्रा, नैना साहा, पूजा कुमारी, अनुभा रानी, अभय कुमार, बासुदेव कुमार, भारत मिश्रा, आर. मुर्मू एवं कालीचरण महतो उपस्थित थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sahebganj News: जाति प्रमाण पत्र की मांग पर महाधरना 11वें दिन भी जारी, आंदोलनकर्मियों को मिला पूर्व विधायक का साथ Sahebganj News: जाति प्रमाण पत्र की मांग पर महाधरना 11वें दिन भी जारी, आंदोलनकर्मियों को मिला पूर्व विधायक का साथ
Sahebganj News: आलमगीर आलम की रिहाई: जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री, समर्थकों ने "जिंदाबाद" के नारों से गूंजाया होटवार
Sahebganj News: MDM पर संकट: अज्ञात चोरों ने स्कूल की रसोई को बनाया निशाना, बच्चों के मध्याह्न भोजन पर पड़ा असर
भाजपा का हल्ला बोल: राज्य सरकार की 'वादाखिलाफी' के खिलाफ सभी प्रखंडों में धरना देगी भाजपा
Bokaro News: पुलिस ने चंद्रपुरा गृहभेदन कांड का किया उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: बीआइटी सिंदरी में 'क्रिटिकल मिनरल्स' पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू
Dhanbad News: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन सख्त, डीडीसी ने दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: डिजिटल शिक्षा की ओर कदम: डीएवी सिंदरी के छात्रों ने बीआइटी के हाईटेक पुस्तकालय का किया भ्रमण
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिकारीपाड़ा के मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: सशक्तिकरण का सफर: डीसी ने सखी मंडल की 4 दीदियों को सौंपी टोटो की चाबियां
Dumka News: डिजिटल शोध की ओर कदम: SKMU में शिक्षकों ने सीखा SPSS सॉफ्टवेयर से डेटा विश्लेषण
Dumka News: प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक आवश्यकता मूल्यांकन संपन्न