Dhanbad News: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन सख्त, डीडीसी ने दिए कड़े निर्देश

ब्लड बैंकों का होगा भौतिक निरीक्षण और ऑनलाइन रिकॉर्ड

Dhanbad News: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन सख्त, डीडीसी ने दिए कड़े निर्देश
(फ़ोटो)

धनबाद के उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने स्वास्थ्य समिति की बैठक में बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की जांच और रक्तदान शिविरों के लिए नई नियमावली जारी की। उन्होंने अवैध क्लीनिकों को सील करने और सदर अस्पताल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का निर्देश दिया।

धनबादः जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने कई अहम फैसले लिए हैं। गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने कहा कि जिलेवासियों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन, रक्तदान शिविर, ब्लड बैंक व्यवस्था, क्लीनिकों की जांच तथा सदर अस्पताल के आधुनिकीकरण समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।

बैठक में बड़ापिछड़ी स्थित बायो मेडिकल वेस्ट निराकरण स्थल को लेकर ग्रामीणों के विरोध का मामला प्रमुखता से उठा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बायो मेडिकल वेस्ट का निष्पादन करने वाली एजेंसी निर्धारित मानकों और नियमों का पालन नहीं कर रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उप विकास आयुक्त ने अनुमंडल दंडाधिकारी के नेतृत्व में मेडिकल टीम एवं एजेंसी प्रतिनिधियों को स्थल निरीक्षण का निर्देश दिया। टीम मौके पर जाकर वस्तुस्थिति की जांच करेगी और रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी।

जिले में रक्त की कमी को देखते हुए प्रशासन ने रक्तदान शिविरों के आयोजन के लिए नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया। अब किसी भी संस्था को शिविर आयोजन से एक सप्ताह पूर्व सिविल सर्जन कार्यालय में आवेदन देना होगा। निरीक्षण टीम शिविर स्थल और उपलब्ध सुविधाओं की जांच करेगी, जिसके बाद अनुमति प्रदान की जाएगी। उप विकास आयुक्त ने कहा कि रक्तदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, इसलिए नियमों का पालन अनिवार्य होगा।

बैठक में सभी ब्लड बैंकों का भौतिक निरीक्षण करने, रक्तदाताओं एवं जरूरतमंद मरीजों का ऑनलाइन डाटाबेस तैयार करने तथा थैलेसीमिया मरीजों को नियमित रक्त उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही ब्लड बैंकों को अपने संग्रह का 25 प्रतिशत रक्त सदर अस्पताल को उपलब्ध कराने पर सहमति बनी।

इसके अलावा जिले में संचालित क्लीनिकों के लाइसेंस की जांच करने और बिना लाइसेंस या एक्सपायर लाइसेंस वाले क्लीनिकों को सील करने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में सदर अस्पताल के बुनियादी ढांचे के विस्तार, रिक्त पदों पर भर्ती, फायर एवं इलेक्ट्रिकल ऑडिट तथा तोपचांची डायलिसिस यूनिट को सदर अस्पताल के अधीन संचालित करने जैसे प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sahebganj News: जाति प्रमाण पत्र की मांग पर महाधरना 11वें दिन भी जारी, आंदोलनकर्मियों को मिला पूर्व विधायक का साथ Sahebganj News: जाति प्रमाण पत्र की मांग पर महाधरना 11वें दिन भी जारी, आंदोलनकर्मियों को मिला पूर्व विधायक का साथ
Sahebganj News: आलमगीर आलम की रिहाई: जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री, समर्थकों ने "जिंदाबाद" के नारों से गूंजाया होटवार
Sahebganj News: MDM पर संकट: अज्ञात चोरों ने स्कूल की रसोई को बनाया निशाना, बच्चों के मध्याह्न भोजन पर पड़ा असर
भाजपा का हल्ला बोल: राज्य सरकार की 'वादाखिलाफी' के खिलाफ सभी प्रखंडों में धरना देगी भाजपा
Bokaro News: पुलिस ने चंद्रपुरा गृहभेदन कांड का किया उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: बीआइटी सिंदरी में 'क्रिटिकल मिनरल्स' पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू
Dhanbad News: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन सख्त, डीडीसी ने दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: डिजिटल शिक्षा की ओर कदम: डीएवी सिंदरी के छात्रों ने बीआइटी के हाईटेक पुस्तकालय का किया भ्रमण
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिकारीपाड़ा के मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: सशक्तिकरण का सफर: डीसी ने सखी मंडल की 4 दीदियों को सौंपी टोटो की चाबियां
Dumka News: डिजिटल शोध की ओर कदम: SKMU में शिक्षकों ने सीखा SPSS सॉफ्टवेयर से डेटा विश्लेषण
Dumka News: प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक आवश्यकता मूल्यांकन संपन्न